facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेट

Advertisement

Stock to Buy: ब्रोकरेज का कहना है कि अकार्बनिक एक्सपेंशन की स्ट्रेटेजी और आने वाले वर्षों में कंपनी के एडजस्टिड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स के दोगुने से भी अधिक होने की उम्मीदें हैं।

Last Updated- February 04, 2026 | 2:58 PM IST
Hotel Stocks to BUY

Stock To Buy: एशियाई बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बुधवार (4 फरवरी) को गिरावट में खुले। बाजार में पिछले दो सेशन में आई जोरदार तेजी के बाद मुनाफावसूली देखने को मिली। हालांकि, ऑटो और मेटल स्टॉक्स में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला लेकिन आईटी शेयरों में भारी गिरावट से बाजार पर दबाव बना हुआ है। बाजार में इस स्थिति के बीच ब्रोकरेज हॉउस मोतीलाल ओसवाल ने हॉस्पिटेलिटी सेक्टर की कंपनी वेंटिव हॉस्पिटैलिटी (Ventive Hospitality) पर मजबूत आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि अकार्बनिक एक्सपेंशन की स्ट्रेटेजी और आने वाले वर्षों में कंपनी के एडजस्टिड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स के दोगुने से भी अधिक होने की उम्मीदें हैं।

Ventive Hospitality पर टारगेट प्राइस: ₹1,000

मोतीलाल ओसवाल ने ‘BUY’ रेटिंग के साथ वेंटिव हॉस्पिटैलिटी पर कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 30 फीसदी का अपसाइड रिटर्न दे सकता है। वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के शेयर मंगलवार को 769 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज का कहना है कि वेंटिव पुणे में अपने कारोबार को तेज़ी से बढ़ा रही है। कंपनी बेंगलुरु, वाराणसी, नवी मुंबई और मुंद्रा जैसे संभावनाओं वाले शहरों में भी विस्तार कर रही है। बेंगलुरु को छोड़कर, अन्य शहरों में कंपनी बड़े स्तर पर विस्तार की योजना बना रही है। वर्ष 2026 में जहां कमरों की संख्या 104 रहने की उम्मीद है, वहीं वित्त वर्ष 2030 तक यह बढ़कर 1,178 हो सकती है। इसका मतलब है कि कंपनी की सालाना वृद्धि दर बहुत तेज़ रहने की संभावना है।

मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि पुणे में वेंटिव की मजबूत मौजूदगी उसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का फायदा दिला सकती है। इनमें नवी मुंबई और प्रस्तावित पुरंदर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, पुणे रिंग रोड, दूसरा मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे और मेसे ग्लोबल एरीना शामिल हैं। मेसे ग्लोबल एरीना पुणे का पहला खास तौर पर बना लाइव कार्यक्रम स्थल है, जिसे अक्टूबर 2025 में शुरू किया गया था।

शेयर प्रदर्शन

वेंटिव हॉस्पिटैलिटी के शेयर प्रदर्शन की बात करें स्टॉक का 52 वीक्स हाई 844 रुपये और 52 वीक्स लो 522 रुपये है। एक महीने में शेयर 3% चढ़ा है। तीन महीने में शेयर 4.43% की वृद्धि आई है। जबकि एक साल में स्टॉक का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है। बीएसई पर कंपनी का टोटल मार्केट कैप 17,907.97 करोड़ रुपये है।

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - February 4, 2026 | 2:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement