facebookmetapixel
Budget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतरा

ONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेत

Choice Broking के तकनीकी विश्लेषण के मुताबिक ONGC, BPCL और एक अन्य ऑयल स्टॉक में मौजूदा स्तरों से करीब 10 फीसदी तक तेजी की संभावना

Last Updated- February 04, 2026 | 2:32 PM IST
Oil Stocks to buy

Oil Stocks to Buy: बुधवार को शेयर बाजार में तेल कंपनियों के शेयरों में अचानक जबरदस्त हलचल दिखी। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के साथ ही तेल से जुड़ी कंपनियों के शेयर 7 फीसदी तक चढ़ गए। ऑयल इंडिया और ONGC 52 हफ्तों के ऊंचे स्तर के आसपास पहुंच गए, जबकि HPCL, BPCL और इंडियन ऑयल के शेयरों में करीब 3 फीसदी की तेजी देखी गई।

तेल बाजार में यह उबाल अचानक नहीं आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने हालात गरमा दिए हैं। अरब सागर में एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर के पास ईरानी ड्रोन पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद कच्चे तेल की कीमतों में फिर से आग लग गई। इस साल अब तक ब्रेंट और WTI क्रूड करीब 13 फीसदी चढ़ चुके हैं और ब्रेंट 68 डॉलर, जबकि WTI 64 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।

अपस्ट्रीम कंपनियों की बल्ले-बल्ले

तेल के दाम बढ़ते ही कच्चा तेल निकालने वाली कंपनियों को सबसे ज्यादा फायदा मिला। ऑयल इंडिया का शेयर 2026 में अब तक करीब 21 फीसदी चढ़ चुका है, जबकि ONGC में 12 फीसदी की तेजी आ चुकी है। निवेशकों की नजर में ये शेयर अचानक फिर चमक उठे हैं।

हालांकि पेट्रोल-डीजल बेचने वाली कंपनियों यानी BPCL, HPCL और इंडियन ऑयल के लिए तस्वीर थोड़ी अलग रही है। जहां BPCL और HPCL के शेयर इस साल अब तक गिरे हैं, वहीं इंडियन ऑयल में हल्की बढ़त दिखी है। इसके बावजूद बुधवार की तेजी ने इन शेयरों में भी जान डाल दी।

यह भी पढ़ें: Anthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल?

ब्रोकरेज की मुहर, ONGC पर भरोसा

तेजी के इस माहौल में ब्रोकरेज हाउस भी मैदान में उतर आए हैं। ICICI सिक्योरिटीज ने ONGC पर भरोसा जताते हुए इसे ‘खरीदने’ की सलाह दी है और इसका टारगेट ₹320 प्रति शेयर रखा है।

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के तकनीकी विश्लेषक आकाश शाह का कहना है कि ONGC, ऑयल इंडिया और BPCL के चार्ट साफ इशारा कर रहे हैं कि यह तेजी अभी थमी नहीं है। उनके मुताबिक, इन शेयरों में यहां से और 10 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

ONGC: ब्रेकआउट ने बदला मूड

ONGC stock chart

ONGC का शेयर इस समय करीब ₹268 पर है। आकाश शाह के मुताबिक, शेयर ने अपने पुराने दायरे को तोड़ते हुए तेजी का साफ ब्रेकआउट दिया है। ₹250–255 का स्तर अब मजबूत आधार बन गया है और अगर शेयर यहां टिका रहा, तो यह ₹280–290 तक दौड़ सकता है।

ऑयल इंडिया: नए शिखर की ओर

Oil India stock chart

ऑयल इंडिया का शेयर करीब ₹513 पर है और यह लगातार नए 52-हफ्ते के हाई बना रहा है। विश्लेषक का कहना है कि ₹480–490 का स्तर इसे सहारा देगा और आगे शेयर ₹540–560 की ओर बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक

BPCL: ऊंचाई पर डटा दिग्गज

BPCL stock chart

BPCL का शेयर करीब ₹380 पर कारोबार कर रहा है और अपने ऑल-टाइम हाई के करीब बना हुआ है। चार्ट दिखाते हैं कि निवेशक गिरावट पर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ₹350–355 का स्तर मजबूत सपोर्ट है और आगे शेयर ₹395–420 तक जा सकता है।

First Published - February 4, 2026 | 2:32 PM IST

संबंधित पोस्ट