facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Tata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजर

Advertisement

Tata Power: ब्रोकरेज का कहना है कि मुंद्रा एसपीपीए को अंतिम रूप देना और प्लांट दोबारा शुरू करना कंपनी के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर है।

Last Updated- February 05, 2026 | 1:27 PM IST
Trent Share Price

Tata Power Stock: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर (Tata Power) के शेयर गुरुवार (5 फरवरी) को इंट्रा-डे ट्रेड में 3 फीसदी तक फिसल गए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करने के चलते आई। टाटा पावर का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा मामूली रूप से बढ़कर 1,194 करोड़ रुपये हो गया। नतीजों के बाद ब्रोकरेज हॉउस मोतीलाल ओसवाल ने टाटा पावर पर अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक मुंद्रा एसपीपीए को अंतिम रूप देना और संयंत्र का संचालन दोबारा शुरू करना कंपनी के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर है।

Tata Power Stock पर मोतीलाल ओसवाल का टारगेट प्राइस: ₹455

मोतीलाल ओसवाल ने टाटा पावर पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है। हालांकि, ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस घटाकर 455 रुपये कर दिया है। इस तरह, शेयर 22% का रिटर्न दे सकता है। टाटा पावर (Tata Power) के शेयर बुधवार को 371 रुपये पर बंद हुए।

वहीं, ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ओडिशा का डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार सालाना आधार पर मुनाफे में लगातार मजबूत सुधार दिखा रहा है। इसका कारण खराब कर्ज के लिए कम प्रोविजन और कैश वसूली में सुधार है।

ब्रोकरेज के अनुसार, मैनेजमेंट ने बताया कि कंपनी गुजरात सरकार के साथ मुंद्रा बिजली खरीद समझौते को अंतिम रूप देने के करीब है। यह संयंत्र वित्त वर्ष 2026 के अंत तक दोबारा शुरू हो सकता है। ब्रोकरेज ने कहा कि टाटा पावर का वैल्यूएशन उसके अलग-अलग कारोबार खंडों के आधार पर किया गया है। इसके आधार पर टारगेट प्राइस 455 रुपये तय किया गया है।

Tata Power: कैसे रहे Q3 नतीजे ?

टाटा पावर का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेट नेट लाभ मामूली रूप से बढ़कर 1,194 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू में कमी के बावजूद कंपनी के मुनाफे में यह बढ़त दर्ज की गई है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में कंपनी को 1,188 करोड़ रुपये का कंसोलिडेट नेट लाभ हुआ था।

कंपनी ने बयान में कहा कि तीसरी तिमाही और नौ महीने के दौरान उसका प्रदर्शन मजबूत रहा है। इसकी वजह उसका विविध और इंटीग्रेट कारोबार है। इसमें रिन्यूएबल एनर्जी, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, न्यू एनर्जी सोल्यूशंस और ट्रेडिशनल बिजली उत्पादन शामिल हैं।

नतीजों के बाद मीडिया से बातचीत में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीर सिन्हा ने कहा कि कंपनी का सोलर मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग-खरीद-निर्माण कारोबार अच्छा रहा। इसके अलावा ट्रांसमिशन-डिस्ट्रीब्यूशन और जलविद्युत कारोबार में भी मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला।

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - February 5, 2026 | 1:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement