facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकार

स्वच्छता मानकों में पीछे भारत, 83% परिवारों के पास ही सफाई संबंधी सेवाएं

Advertisement

हाथों की स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज निर्माण में इसकी भूमिका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया

Last Updated- October 15, 2025 | 11:15 PM IST
sanitation

हाथों की स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज निर्माण में इसकी भूमिका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। हाथ धोना स्वच्छता का अभिन्न हिस्सा है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण विकास संकेतक जो डब्ल्यूएएसएच यानी पानी, सफाई और स्वच्छता की आधार​शिला है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में सफाई और स्वच्छता मानकों में काफी पीछे है।

ब्रिक्स देशों की आपस में तुलना करने से पता चलता है कि 2024 में भारत में 96 प्रतिशत परिवारों को कम से कम बुनियादी पेयजल सेवाएं उपलब्ध थीं। लेकिन केवल 83 प्रतिशत परिवारों के पास ही सफाई संबंधी सेवाएं थीं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि सफाई के मामले में भारत अपने समकक्षों ब्राजील, चीन और रूस जैसे देशों से बहुत पीछे है। स्कूलों में सफाई सुविधाओं का प्रावधान सतत विकास लक्ष्य 6 का अभिन्न हिस्सा होता है।

वर्ष 2023 में भारत के 13 प्रतिशत स्कूलों में बेहतर या बुनियादी सफाई सुविधाओं का अभाव था। इसके अलावा, 4 में से 1 स्कूल में बेहतर या बुनियादी स्वच्छता सुविधाएं नहीं थीं। वर्ष 2024-25 की एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली रिपोर्ट में भी उत्तर-पूर्वी राज्यों के स्कूलों में पानी, सफाई और स्वच्छता सुविधाओं की कमी को दर्शाया गया है। मेघालय के केवल 42.7 प्रतिशत स्कूलों में हाथ धोने की सुविधा मिली, जो देश में सबसे कम है।

Advertisement
First Published - October 15, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement