facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

Closing Bell: ऑयल एंड गैस और मेटल शेयरों में तेजी से बाजार मजबूत, सेंसेक्स 487 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,342 पर बंद

Advertisement

Closing Bell: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से ऑइल एंड गैस शेयरों में जोरदार उछाल और मेटल शेयर में बढ़त से बाजार को सपोर्ट मिला।

Last Updated- January 28, 2026 | 3:47 PM IST
Stock Market

Stock Market Closing Bell, Wednesday, January 28, 2026: वैश्विक बाजारों से पॉजिटिव संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (28 जनवरी) को मजबूती के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से ऑइल एंड गैस शेयरों में जोरदार उछाल और मेटल शेयर में बढ़त से बाजार को सपोर्ट मिला। निवेशकों ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजों के साथ भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दिए जाने पर भी रियेक्ट किया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) थोड़ी बढ़त लेकर 81,892 अंक पर खुला। खुलते ही इसमें तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान यह सपाट स्तर पर आ गया था।लेकिन अंत में 487.20 अंक या 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 82,344.68 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) मजबूती के साथ 25,258 अंक पर ओपन हुआ। कारोबार के दौरान 25,372 अंक के हाई और 25,187 अंक के लो लेवल तक गया। अंत में 167.35 अंक या 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,342 पर बंद हुआ।

जियोजित इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख बना रहा। इसे भारत–यूरोपीय संघ (EU) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से समर्थन मिला। मेटल्स, फाइनेंशियल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में मजबूती के चलते ब्रॉडर इंडेक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, निवेशकों के साइक्लिकल सेक्टरों की ओर रुख करने के कारण एफएमसीजी शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली।”

उन्होंने कहा, ”वैश्विक बाजारों में मिला-जुला कारोबार रहा। निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आम तौर पर ब्याज दरों के स्थिर रहने की उम्मीद है, लेकिन इस साल के अंत में संभावित दर कटौती को लेकर फेड चेयर के गाइडेंस पर बाजार की नजरें टिकी हैं। इसी बीच, अमेरिका–ईरान के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितता से बाजार की धारणा पर दबाव बना रह सकता है।”

Top Gainers & Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 9 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर बंद हुए। तिमाही नतीजों के चलते शेयर में जोरदार तेजी आई। इटरनल, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड और ट्रेंट लिमिटेड सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे। वहीं एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी और सन फार्मा सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे।

ब्रोडर मार्केट में निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.66 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी ऑयल एंड गैस में 3.40 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। जबकि निफ्टी एफएमसी में 0.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Global Markets

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। आखिरी अपडेट के मुताबिक, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.43 प्रतिशत गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.48 प्रतिशत चढ़ा। ऑस्ट्रेलिया का एस एंड पी एएसएक्स 200 लगभग सपाट रहा, लेकिन इसमें हल्की गिरावट का रुझान दिखा।

अमेरिकी शेयर बाजारों में भी मंगलवार को मिला-जुला कारोबार हुआ। एस एंड पी 500 लगातार पांचवें सेशन में रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। बड़े शेयरों के नतीजों को लेकर उम्मीदें बनी रहीं। हालांकि अलग-अलग कंपनियों के नतीजे कमजोर रहे और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.41 प्रतिशत बढ़कर 6,978.60 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 0.91 प्रतिशत चढ़ा, जबकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.83 प्रतिशत गिर गया।

Advertisement
First Published - January 28, 2026 | 8:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement