Budget Session 2026: संसद का बजट सेशन बुधवार (28 जनवरी) को राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संसद परिसर में स्वागत किया गया। इस दौरान सरकार के सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में अपनाए गए ‘सेंगोल’ को लेकर एक अधिकारी भी मौजूद रहे।
संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार देश में सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति ने कहा कि देश के लगभग 95 करोड़ नागरिकों को अब सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त हो रहे हैं। सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों से निपटने और पब्लिक फंड के सही इस्तेमाल को सुनिश्चित करने में सफल रही है।
बजट सत्र की शुरुआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश में इस समय 150 वंदे भारत ट्रेनें दौड़ हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत अपना खुद का स्पेस स्टेशन स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने यह बात संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सेशन को संबोधित करते हुए कहा कि यूरोपीय संघ (EU) के साथ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों को गति देगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ‘सुधार एक्सप्रेस’ के पथ पर अग्रसर है। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पुराने नियमों में बदलाव किया जा रहा है।
राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इसके साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हुई। राष्ट्रीय राजधानी में धुंध भरी सुबह के बीच राष्ट्रपति संसद पहुंचीं। वह छह घोड़ों से खींची जाने वाली पारंपरिक शाही बग्घी में सवार थीं। घुड़सवार राष्ट्रपति अंगरक्षक दल ने उन्हें एस्कॉर्ट किया।