facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

50% टूट चुके Textile शेयर में लौटेगी तेजी, नुवामा ने कहा – बेहतर स्थिति में नजर आ रही कंपनी

Advertisement

Stock To Buy: तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ग्रोथ और मुनाफे के मामले में बेहतर स्थिति में नजर आ रही है।

Last Updated- January 28, 2026 | 2:13 PM IST
Raymond Lifestyle Stock

Raymond Lifestyle Stock: वैश्विक बाजारों से पॉजिटिव संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (28 जनवरी) को मजबूती के साथ खुले। बैंकिंग शेयरों में लगातार तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला। साथ ही भारत और यूरोप के बीच फ्री ट्रेड अग्रीमेंट (FTA) की घोषणा से बाजार के सेंटीमेंट्स पर पॉजिटिव असर पड़ा है। बाजार में इस स्थिति के बीच ब्रोकरेज हॉउस नुवामा इक्विटी ने टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी रेमंड लाइफस्टाइल लिमिटेड (Raymond Lifestyle) पर तगड़ा आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ग्रोथ और मुनाफे के मामले में बेहतर स्थिति में नजर आ रही है।

Raymond Lifestyle Stock पर टारगेट प्राइस: ₹1,425

नुवामा इक्विटीज ने रेमंड लाइफस्टाइल पर ‘BUY‘ रेटिंग को मैंटेन रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस 1,400 रुपये से बढ़ाकर 1,425 रुपये कर दिया है। इस तरह, शेयर अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 52 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। रेमंड लाइफस्टाइल के शेयर मंगलवार को 939.85 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज का कहना है कि घरेलू मांग की रफ्तार बनी हुई है। कंपनी का विस्तार चरणबद्ध तरीके से हो रहा है। वर्किंग कैपिटल के भी सामान्य होने की उम्मीद है। इन स्थितियों में रेमंड लाइफस्टाइल ग्रोथ और मुनाफे के मामले में बेहतर स्थिति में नजर आता है। हालांकि, निर्यात में सुधार की रफ्तार धीमी रह सकती है। यह पूरी तरह कंपनी के नियंत्रण में नहीं है।

ब्रोकरेज के अनुसार, रेमंड लाइफस्टाइल के वित्त वर्ष 2025-26 तक वित्त वर्ष 2023-24 के राजस्व स्तर को पार करने की उम्मीद है। लेकिन EBITDA का सामान्य स्तर पर लौटना देर से होगा। इसके FY28E तक सामान्य होने की संभावना है। इसकी वजह घरेलू अपैरल ब्रांड को मजबूत करने में जारी निवेश है।

यह भी पढ़ें: Asian paints share: कमजोर नतीजों से ब्रोकरेज निराश, रेटिंग और टारगेट डाउनग्रेड; निवेशकों के लिए क्या संकेत?

Q3 में कितना रहा Raymond Lifestyle का मुनाफा ?

तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 33 प्रतिशत घटकर 43 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 64 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। मुनाफे में यह गिरावट नए लेबर कोड के चलते कंपनी द्वारा 42.68 करोड़ रुपये के समायोजन की वजह से हुई।

वहीं रेवेन्यू की बात करें तो इसमें सालाना आधार पर 5.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह बढ़कर 1,849 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी को घरेलू बाजार से मजबूत मांग का समर्थन मिला।

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - January 28, 2026 | 1:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement