facebookmetapixel
Advertisement
ETF में रिकॉर्ड निवेश: FY26 में ₹1.8 लाख करोड़ का इनफ्लो, गोल्ड-सिल्वर ने मारी बाजीगोल्ड लोन देती है कंपनी, कमजोर बाजार में भी 6% उछला शेयर; ब्रोकरेज ने 34% अपसाइड का दिया टारगेटOnEMI Technology IPO: अप्लाई करने के लिए खुला, प्राइस बैंड ₹162-171 पर तय; सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं?तेल बाजार में भूचाल: ब्रेंट क्रूड $125 के पार, ईरान-अमेरिका तनाव से बढ़ी चिंताGold, Silver Price Today: सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी, MCX पर बढ़त के साथ कारोबारDollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, ₹95.20 तक फिसला; तेल कीमतों से दबावनिष्क्रिय EPF खातों के लिए नया पोर्टल जल्द, आधार से पुराने अकाउंट तक आसान पहुंचरेयर अर्थ गलियारे को मिली गति, आंध्र प्रदेश ने बनाया व्यापक खाकाछत्तीसगढ़ ने शहरी गैस नीति 2026 को दी मंजूरी, पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस की पहुंच बढ़ाने पर जोरकपास आयात शुल्क घटाने पर सरकार और उद्योग में मतभेद, किसानों पर असर को लेकर बढ़ी चिंता

अमित शाह ने पेश किया IFFCO का Nano DAP फर्टिलाइजर

Advertisement
Last Updated- April 26, 2023 | 11:43 PM IST
Amit Shah

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को इफको के नैनो (तरल) डीएपी उर्वरक को वाणिज्यिक बिक्री के लिए पेश किया। इसकी 500 मिलीलीटर की बोतल की कीमत 600 रुपये होगी। यह कीमत पारंपरिक डीएपी की मौजूदा कीमत की आधी से भी कम है। इस कदम से भारत को अपनी आयात निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

पारंपरिक डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) का एक 50 किलो की बोरी मौजूदा समय में किसानों को 1,350 रुपये में बेची जा रही है। दुनिया की पहली नैनो तरल (लिक्विड) डीएपी की एक बोतल (500 एमएल) की क्षमता पारंपरिक डीएपी की एक बोरी (50 किग्रा) के बराबर होगी। इस अवसर पर, शाह ने किसानों से नैनो (तरल) डीएपी उर्वरक का उपयोग करने का आग्रह किया क्योंकि इससे मिट्टी के स्वास्थ्य को प्रभावित किए बिना कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि नैनो-तरल डीएपी के उपयोग से भारत को उर्वरक उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। सरकार पारंपरिक डीएपी पर सब्सिडी देती है, लेकिन नैनो डीएपी पर कोई सब्सिडी नहीं देगी।

Advertisement
First Published - April 26, 2023 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement