facebookmetapixel
Indian equities: 14 साल में सबसे कम भरोसा, विदेशी निवेशक क्यों दूर हो रहे हैं भारत से?India-EU FTA पर मूडीज का आया बयान; निर्यात, MSME और रोजगार पर क्या कहा?ट्रंप जल्द करेंगे फेड चेयरमैन के नाम का करेंगे ऐलान, केविन वार्श के नाम की अटकलें तेजITC Share: बाजार में गिरावट के बावजूद शेयर चढ़ा, क्या Q3 नतीजों से बढ़ा भरोसा?सस्ते लोन की उम्मीद बढ़ी! बजट के बाद RBI कर सकता है रेट कट: मोतीलाल ओसवालMicrosoft के दमदार नतीजे, ब्रोकरेज बोले- भारतीय IT कंपनियों के लिए बड़ी राहत का संकेतNifty outlook: निफ्टी में दिख रहे हैं तेजी के संकेत, एक्सपर्ट्स बोले- रुझान बदल रहा हैVedanta Share: 8% गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज का भरोसा कायम, ₹900 तक का टारगेट; मोटे डिविडेंड की उम्मीदGold, Silver Price Today: मुनाफावसूली से सोने-चांदी के भाव औंधे मुंह गिरे, आगे क्या करें निवेशक?Stocks to Watch today: Tata Motors CV से लेकर Swiggy, ITC और Paytm तक; शुक्रवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजर

G20: कर्ज में डूबे देशों की मदद के लिए अमीर देशों के नेतृत्व में हो ठोस प्रयास, FM सीतारमण ने कहा

FM सीतारमण ने सभी के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने की खातिर ठोस प्रयासों का आह्वान करते हुए कहा कि G20 का एजेंडा सभी के लिए बेहतर कल तैयार करना है।

Last Updated- August 11, 2023 | 12:28 PM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐसे समय में कर्ज में डूबे देशों की मदद के लिए अमीर देशों के नेतृत्व में ठोस वैश्विक प्रयासों का शुक्रवार को आह्वान किया, जब बहुपक्षवाद सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।

वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित जी20 के एक सत्र को ऑनलाइन संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा, ‘‘ हमने हाल के वर्षों में इतनी बड़ी चुनौतियां कभी नहीं देखीं।’’

सीतारमण ने कहा कि भारत ने यह सुनिश्चित किया है कि भू-राजनीतिक मतभेद अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रभावित न करें तथा यही जी20 समूह और शिखर सम्मेलन की मुख्य अवधारणा है।

यह भी पढ़ें: वित्त मंत्री आज पेश करेंगी GST, IGST संशोधन बिल, Online gaming पर 28% टैक्स को मिलेगा ग्रीन सिग्नल!

उन्होंने कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता ने वैश्विक ऋण कमजोरियों के प्रबंधन को बहुत महत्व दिया है जिसका आज कई देश सामना कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय सहयोग करें और कर्ज को लेकर तनाव का सामना कर रहे निम्न-आय और कमजोर मध्यम-आय वाले देशों के लिए ऋण पुनर्गठन प्रयासों में समन्वय के मजबूत तरीके ढूंढें।

सीतारमण ने सभी के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने की खातिर ठोस प्रयासों का आह्वान करते हुए कहा कि जी20 का एजेंडा सभी के लिए बेहतर कल तैयार करना है।

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत ने अब तक यह सुनिश्चित किया है कि सभी आर्थिक मुद्दों पर आम सहमति बने, खासकर कर्ज की समस्या का समाधान ढूंढने में, जिसका सामना आज मध्यम आय वाले कई देश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बहुपक्षवाद की चुनौतियों से उत्पन्न होने वाली समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए लगातार प्रयास करना जरूरी है। जी20 ने स्थायी समाधान खोजने के लिए एक विशेषज्ञ समूह का गठन भी किया है।

यह भी पढ़ें: ‘तेजी से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था’: FM सीतारमण

First Published - August 11, 2023 | 12:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट