facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

Capex: वृद्धि के लिए पूंजीगत व्यय की हो निगरानी

Advertisement

जयंत सिन्हा की सदस्यता में बनी स्थाई समिति ने कहा है कि उद्योग द्वारा आगे की स्थिति को देखते हुए सर्वे कराने की जरूरत है

Last Updated- July 28, 2023 | 10:34 PM IST
Indian Economy

वित्त पर बनी संसदीय समिति ने सरकार से पूंजीगत व्यय (Capital expenditure) में होने वाली प्रगति पर नजदीक से निगरानी करने को कहा है, जिससे कि आवंटित राशि के मुताबिक वास्तविक पूंजीगत व्यय हो और वृद्धि व रोजगार पर इसका असर पड़ सके।

पूंजीगत व्यय का कुल बजट अनुमान (2022-23) 7,50,246 करोड़ रुपये है, जिसमें से 2 फरवरी 2023 तक वास्तविक व्यय 5,93,099 करोड़ रुपये रहा है। यह संशोधित अनुमान 7,28,274 करोड़ रुपये से 1,35,175 करोड़ रुपये कम है।

स्थिति को देखते हुए सर्वे कराने की जरूरत

जयंत सिन्हा की सदस्यता में बनी स्थाई समिति ने कहा है कि उद्योग द्वारा आगे की स्थिति को देखते हुए सर्वे कराने की जरूरत है, जिससे भविष्य के ट्रेंड को समझा जा सके और निजी क्षेत्र के पूंजीगत व्यय की जरूरतों के मुताबिक रियल एस्टेट, उपकरणों और कार्यबल की आपूर्ति की जा सके।

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा देश में असमान रूप से ऋण वितरण को संज्ञान में लेते हुए समिति ने कहा है कि बैंकिंग क्षेत्र की रणनीतियों व नीति के माध्यम से यह अंतर खत्म किया जाना चाहिए। वित्तीय समावेशन को सहूलियत देने के लिए संसदीय समिति ने राष्ट्रीय वित्तीय सूचना पंजी पर विधेयक में तेजी लाने को कहा है।

टेक कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

कंपनी मामलों के मंत्रालय ने संसदीय समिति को बताया कि उसने डिजिटल प्रतिस्पर्धा कानून पर एक समिति का गठन किया है। यह समिति डिजिटल बाजारों में प्रतिस्पर्धा पर अलग कानून की जरूरत पर विचार करेगी। एमसीए ने कहा कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के तहत डिजिटल बाजार और डेटा यूनिट बनाई गई है।

Advertisement
First Published - July 28, 2023 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement