facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

ZEE-Sony का मर्जर रोकने से एनसीएलएटी का इनकार

Advertisement

NCLAT ने कहा कि वे मामले के गुण को सुने बिना इस विलय पर रोक नहीं लगा सकते और इस मामले पर 8 जनवरी को सुनवाई पर सहमति जताई।

Last Updated- December 15, 2023 | 9:40 PM IST
सोनी संग विलय टूटने के बाद म्युचुअल फंडों ने Zee में निवेश घटाया, Zee-Sony Merger: After the collapse of the merger with Sony, mutual funds reduced investment in Zee

नैशनल कंपनी लॉ अपील ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने शुक्रवार को ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड और सोनी कॉरपोरेशन के विलय पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, लेकिन इसके खिलाफ अपील पर 8 जनवरी को सुनवाई पर सहमति जताई। ऐक्सिस फाइनैंस लिमिटेड और आईडीबीआई बैंक ने इस विलय को NCLAT में चुनौती दी है।

आईडीबीआई बैंक के वकील ने कहा कि ट्रिब्यूनल को इस विलय पर रोक लगानी चाहिए क्योंकि ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज उस कर्ज के लिए गारंटर थी जो उसने एस्सेल की इकाई को दी थी। जब यह विलय हो जाएगा तो वे ज़ी एंटरटेनमेंट से यह कर्ज रिकवर नहीं कर पाएंगे।

इस बीच, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने तर्क दिया कि न तो आईडीबीआई और न ही ऐक्सिस फाइनैंस के पास याचिका दाखिल करने का अधिकार है क्योंकि उनके पास कानून के तहत विलय को चुनौती देने की खातिर जरूरी लेंडिंग या शेयर कैपिटल नहीं हैं।

एनसीएलएटी ने कहा कि वे मामले के गुण को सुने बिना इस विलय पर रोक नहीं लगा सकते और इस मामले पर 8 जनवरी को सुनवाई पर सहमति जताई।

खबरों में कहा गया है कि ज़ी-सोनी विलय पर बातचीत पर गतिरोध पैदा हो गया था क्योंकि विलय के बाद बनने वाली इकाई में पुनीत गोयनका की नियुक्ति सीईओ के तौर पर करने की समयसीमा नजदीक आ रही है।

गोयनका ने स्पष्ट कर दिया है कि विलय तभी होगा जब वह कंपनी की अगुआई करेंगे जबकि सोनी गोयनका को गैर-कार्यकारी भूमिका लेने पर जोर दे रही है। रिपोर्ट में ये बातें कही गई है।

एनसीएलएटी ने 26 मई को एनसीएलटी के मुंबई पीठ के 11 मई के उस आदेश पर रोक लगा दी थी जिसमें एनएसई व बीएसई को ज़ी-सोनी के विलय के मामले में उनकी तरफ से दिए गए अनापत्ति प्रमाणपत्र की समीक्षा का निर्देश दिया गया था। अपील ट्रिब्यूनल ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के उल्लंघन के आधार पर एनसीएलटी के आदेश पर रोक लगा दी थी।

Advertisement
First Published - December 15, 2023 | 9:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement