facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत पहुंचे, पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योताCorporate Actions Next Week: डिविडेंड-स्प्लिट-बोनस की होगी बारिश, निवेशकों की चमकेगी किस्मतBonus Stocks: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे शेयरअगले हफ्ते TCS, ITC और बजाज ऑटो समेत 23 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौकाUpcoming Stock Split: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं अपने शेयर, छोटे निवेशकों को होगा फायदाईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप, रिपोर्ट में दावा: वार्ता विफल होने से नाखुश, बेटे की शादी में भी नहीं जाएंगेओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी विभागों में अब सिर्फ EV की होगी खरीद, 1 जून से नया नियम लागूPower Sector में धमाका: भारत में बिछेगी दुनिया की सबसे ताकतवर 1150 KV की बिजली लाइन, चीन छूटेगा पीछेकच्चे तेल की महंगाई से बिगड़ी इंडियन ऑयल की सेहत, कंपनी पर नकदी पर मंडराया संकटApple का नया दांव: भारत को बना रहा एयरपॉड्स का नया हब, चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी घटी

इलेक्ट्रिक बस प्लांट लगाएगी अशोक लीलैंड

Advertisement

अशोक लीलैंड अगले कुछ वर्षों में इस नई सुविधा में 1,000 करोड़ रुपये तक निवेश करने की योजना बना रही है।

Last Updated- September 15, 2023 | 11:23 PM IST
Ashok Leyland

हिंदुजा समूह की प्रमुख भारतीय कंपनी और देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का निर्माण करेगी।

देश की दूसरी सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड उत्तर प्रदेश में इस निर्माण इकाई पर 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। यह राज्य में अशोक लीलैंड का पहला संयंत्र होगा।

अशोक लीलैंड अगले कुछ वर्षों में इस नई सुविधा में 1,000 करोड़ रुपये तक निवेश करने की योजना बना रही है। इस साझेदारी के तहत अशोक लीलैंड मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक बसों के विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगी।

शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इस आशय के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। उत्तर प्रदेश में स्थापित होने वाली इस इकाई की क्षमता 5,000 इलेक्ट्रिक बस प्रतिवर्ष के उत्पादन की होगी।

पहले साल ही 2,500 बसों का सालाना निर्माण शुरू हो जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह आश्चर्य का विषय का था कि 25-30 करोड़ की विशाल आबादी, देश की सबसे बड़े युवा पूंजी वाले राज्य में अब तक अशोक लीलैंड की उपस्थिति नहीं हो सकी थी। उन्होंने कहा कि अशोक लीलैंड का उत्तर प्रदेश में निवेश का निर्णय समयानुकूल है और पूरे हिंदुजा ग्रुप को इसका लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार नेट ज़ीरो मिशन के अनुरूप निजी क्षेत्र के निवेश को आकर्षित करने के लिए उत्सुक है। स्वच्छ सार्वजनिक और माल परिवहन के माध्यम से उत्सर्जन को कम करना उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश सरकार, इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण एवं परिचालन की दिशा में लगातार काम कर रही है। इस संबंध में राज्य की नीति भी जारी की है।

आज सर्वाधिक ईवी उत्तर प्रदेश में पंजीकृत हैं और अब आधिकधिक चार्जिंग स्टेशनों को विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - September 15, 2023 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement