facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

India Mobile Congress 2023: जियो ने 5G सेवाओं का सबसे तेजी से विस्तार किया – Akash Ambani

Advertisement

अंबानी ने कहा, ‘‘ हम आपसे वादा करते हैं कि प्रौद्योगिकी की शक्ति के जरिए हम एकता की एक डिजिटल प्रतिमा का निर्माण करेंगे।’’

Last Updated- October 27, 2023 | 2:04 PM IST
India Mobile Congress 2023
India Mobile Congress 2023

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि जियो ने दुनिया भर की तुलना में सबसे तेजी से 5जी सेवाओं का विस्तार किया और हर 10 सेकंड में एक 5जी सेल स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व भारत और भारतीयों को एक साथ लाया और पूरे देश को प्रेरित किया है।

अंबानी ने कहा, ‘‘ हम आपसे वादा करते हैं कि प्रौद्योगिकी की शक्ति के जरिए हम एकता की एक डिजिटल प्रतिमा का निर्माण करेंगे।’’ यहां ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि जियो ने भारत के सभी 22 सर्किल में 10 लाख से अधिक 5जी सेल स्थापित किए हैं।

यह भी पढ़ें : India Mobile Congress 2023: PM मोदी ने किया 5G लैब्स का उद्घाटन; 6G,AI, साइबर सिक्योरिटी पर कही ये बात

अंबानी ने कहा, ‘‘ मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है देश की कुल 5जी क्षमता में केवल जियो का 85 प्रतिशत योगदान है… और दुनिया में सबसे तेज 5जी इंटरनेट स्पीड प्रदान करने वालों में से एक है।’’ अंबानी ने वादा किया कि प्रौद्योगिकी की शक्ति का इस्तेमाल ‘‘एकता की डिजिटल प्रतिमा बनाने’’ के लिए किया जाएगा और यह आकांक्षा तथा उपलब्धि में सर्वश्रेष्ठ होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रौद्योगिकी और संपर्क की शक्ति के जरिए हम अपनी प्यारी मातृभूमि भारत को सबसे समृद्ध, प्रौद्योगिकी के रूप में सबसे उन्नत, सबसे समावेशी बनाने के सपने के साथ 1.4 अरब भारतीयों को एकजुट व प्रेरित करेंगे…’’

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 2:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement