Business Standard
Advertisement
Manipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरOpening Bell: शेयर बाजार में शानदार तेजी! Sensex 700 अंक उछला, Nifty 24,150 के पार; Infosys और L&T ने भरी उड़ानRupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरारStocks To Watch Today: RVNL, ONGC, LIC, NTPC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलब
अन्य समाचार कोल ब्लाक आवंटन पर भाजपा अपने मुख्यमंत्रियों से मांगे इस्तीफे: सिब्बल
'

कोल ब्लाक आवंटन पर भाजपा अपने मुख्यमंत्रियों से मांगे इस्तीफे: सिब्बल

PTI

- September,08 2012 5:43 PM IST

केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने कोयला ब्लाक आवंटन मामले मंे भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा है कि सबसे पहले उसे लीज

सिब्बल ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत मे कहा, यह सवाल उठाया जा रहा है कि कोल ब्लाक का आवंटन किस आधार किसकी वजह से हुआ और आरोप केन्द्रीय अधिकारियों पर लग रहा है। मगर बुनियादी सवाल यह है कि लीज कौन संपादित करता है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि खनन एवं खनिज नियमन तथा विकास अधिनियम के तहत लीज संपादित करने का अधिकार केवल राज्य सरकारों को ही है। केन्द्र को कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा, अगर किसी को कोई आपत्ति थी किसी व्यक्ति अथवा किसी कंपनी के पक्ष में लीज आवंटित क्यों हुई है तो यह किसकी जिम्मेदारी थी और किसको इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने कहा, यह जिम्मेदारी उन प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की थी, जिन्होंने लीज संपादित की और इन्होंने ही तय किया कि लीज किसके पक्ष में जायेगी।

सिब्बल ने कहा, जो कमेटी बनी थी वह केवल साधन मात्र थी अगर कोई आपत्ति थी तो इनको :मुख्यमत्रियों: को कहना चाहिए था कि लीज संपादित नहीं करेगे।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा, भाजपा के जो लोग आरोप लगा रह है उन्हें अपने मुख्यमंत्रियों से इस बात के लिए इस्तीफा मांगना चाहिए कि उन्होंने लीज संपादित क्यों होने दी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement