facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय विनिर्माण में जोश: फरवरी में 4 महीने के उच्च स्तर 56.9 पर पहुंचा मैन्युफैक्चरिंग PMIफिनो पेमेंट्स बैंक का दावा: CEO की गिरफ्तारी के बावजूद जारी रहेगा SFB में बदलने का सफरEditorial: पश्चिम एशिया संघर्ष, भारत के लिए चुनौतीसभी के लिए यूनिवर्सल रिटायरमेंट अकाउंट बनाकर स्वामित्व आधारित समाज का निर्माणभारत-कनाडा के बीच बड़ी डील: 2035 तक मिलेगा यूरेनियम, परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में आएगा उछालसार्वजनिक उद्देश्य और लाभकारी संस्थाएं: नियमन में अगला चुनौती10वें इमका अवार्ड्स के विजेताओं का ऐलान: सौम्या पिल्लई को ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ पुरस्कारStock Market: निफ्टी 24,865 पर फिसला, 7,536 करोड़ की विदेशी बिकवालीप्रधानमंत्री मोदी ने बहरीन के शाह और सऊदी अरब के युवराज से बात की, दोनों देशों पर हमले की निंदा कीक्रेडिट कार्ड EMI का पूरा गणित: किस्तों में शॉपिंग करने से पहले इन छिपे हुए खर्चों को जान लें

फिर मैदान पर उतरेंगे सचिन तेंदुलकर! इस बार वोटरों को करेंगे जागरूक, EC ने बनाया ‘नेशनल आइकॉन’

Advertisement

इलेक्शन कमीशन ने यह साझेदारी आगामी चुनावों और खासकर 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने और वोटरों को जागरूक करने के लिए की है।

Last Updated- August 22, 2023 | 3:25 PM IST
Sachin Tendulkar

क्रिकेट ‘लीजेंड’ और भारत रत्न से सम्मानित मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर एक बार फिर मैदान पर उतरकर अपना जलवा बिखेरेंगे। हालांकि, सचिन इस बार क्रिकेट के नहीं बल्कि देशभर में वोटरों को जागरूक करने के लिए मैदान पर नजर आएंगे।

बता दें कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को ‘मतदाता जागरूकता और शिक्षा’ के लिए अपना ‘नेशनल आइकॉन’ यानी राष्ट्रीय प्रतीक यानी चुना है।

राष्ट्रीय आइकन’ के रूप में एक नई पारी शुरू करेंगे तेंदुलकर 

इलेक्शन कमीशन ने मंगलवार को जारी बयान में बताया कि क्रिकेट के दिग्गज और भारत रत्न से सम्मानित सचिन रमेश तेंदुलकर चुनाव आयोग के मतदाता जागरूकता और शिक्षा के लिए ‘राष्ट्रीय आइकन’ के रूप में एक नई पारी शुरू करेंगे।

बयान के अनुसार, 23 अगस्त यानी आज आकाशवाणी के रंग भवन में मुख्य इलेक्शन कमिश्नर आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव कमिश्नर अनुप चंद्र पांडे और अरुण गोयल की उपस्थिति में 3 साल की अवधि के लिए एक MoU पर साइन किया जाएगा।

साझेदारी का मकसद वोटरों को जागरूक करना

इलेक्शन कमीशन ने यह साझेदारी आगामी चुनावों और खासकर 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने और वोटरों को जागरूक करने के लिए की है।

इस साझेदारी के जरिये इलेक्शन कमीशन का लक्ष्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं और शहरी आबादी और चुनावी प्रक्रिया के बीच अंतर को कम करना है, जिससे शहरी और युवाओं की उदासीनता की चुनौतियों का हल निकालने का प्रयास किया जा सके।

एम एस धोनी, आमिर खान जैसे दिग्गज भी रह चुके हैं नेशनल आइकॉन

इससे पिछले वर्ष चुनाव आयोग ने फेमस एक्टर पंकज त्रिपाठी को नेशनल आइकॉन चुना था। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम.एस.धोनी, अभिनेता आमिर खान और बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम जैसी दिग्गज हस्तियों को नेशनल आइकॉन चुना गया था।

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 3:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement