Representative Image
Stock Market Holiday on Holi 2026: होली की तारीख को लेकर इस बार देशभर में थोड़ी असमंजस की स्थिति बनी हुई है, लेकिन शेयर बाजार निवेशकों के लिए स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार मंगलवार, 3 मार्च 2026 को शेयर बाजार बंद रहेंगे।
इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग सेगमेंट में किसी भी प्रकार का ट्रेडिंग या सेटलमेंट कार्य नहीं होगा। यानी निवेशक न तो खरीद-बिक्री कर पाएंगे और न ही कोई निपटान प्रक्रिया पूरी होगी।
होली के अवकाश के बाद बुधवार, 4 मार्च 2026 से बाजार सामान्य समय पर फिर से खुल जाएंगे और नियमित कारोबार शुरू हो जाएगा।
मार्च महीने में होली के अलावा दो अन्य महत्वपूर्ण अवकाश भी निर्धारित हैं। 26 मार्च को श्री राम नवमी और 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के अवसर पर भी बाजार बंद रहेंगे।
26 मार्च, गुरुवार – श्री राम नवमी
31 मार्च, मंगलवार – श्री महावीर जयंती
3 अप्रैल, शुक्रवार – गुड फ्राइडे
14 अप्रैल, मंगलवार – डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती
1 मई, शुक्रवार – महाराष्ट्र दिवस
28 मई, गुरुवार – बकरीद
26 जून, शुक्रवार – मुहर्रम
14 सितंबर, सोमवार – गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर, शुक्रवार – महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर, मंगलवार – दशहरा
10 नवंबर, मंगलवार – दिवाली-बलिप्रतिपदा
24 नवंबर, मंगलवार – प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
25 दिसंबर, शुक्रवार – क्रिसमस
जहां शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे, वहीं कमोडिटी बाजार में स्थिति अलग रहेगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स में सुबह का सत्र बंद रहेगा, लेकिन शाम का सत्र 5 बजे से रात 11 बजकर 55 मिनट तक संचालित किया जाएगा। यानी धातु और ऊर्जा जैसे कमोडिटी सेगमेंट में शाम के समय ट्रेडिंग संभव होगी।
वहीं नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, जो मुख्य रूप से कृषि जिंसों का कारोबार करता है, पूरे दिन के लिए बंद रहेगा।