facebookmetapixel
Advertisement
ऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेज

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च? आखिर किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, साफ हुआ पूरा मामला

Advertisement

3 मार्च 2026 को होली के अवसर पर शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे, जबकि एमसीएक्स में केवल शाम का सत्र खुलेगा।

Last Updated- March 02, 2026 | 10:57 AM IST
Stock Market Holiday
Representative Image

Stock Market Holiday on Holi 2026: होली की तारीख को लेकर इस बार देशभर में थोड़ी असमंजस की स्थिति बनी हुई है, लेकिन शेयर बाजार निवेशकों के लिए स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार मंगलवार, 3 मार्च 2026 को शेयर बाजार बंद रहेंगे।

इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग सेगमेंट में किसी भी प्रकार का ट्रेडिंग या सेटलमेंट कार्य नहीं होगा। यानी निवेशक न तो खरीद-बिक्री कर पाएंगे और न ही कोई निपटान प्रक्रिया पूरी होगी।

4 मार्च से फिर शुरू होगा कारोबार

होली के अवकाश के बाद बुधवार, 4 मार्च 2026 से बाजार सामान्य समय पर फिर से खुल जाएंगे और नियमित कारोबार शुरू हो जाएगा।

Stock Market Holiday: मार्च में दो और अवकाश

मार्च महीने में होली के अलावा दो अन्य महत्वपूर्ण अवकाश भी निर्धारित हैं। 26 मार्च को श्री राम नवमी और 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के अवसर पर भी बाजार बंद रहेंगे।

2026 के प्रमुख शेयर बाजार अवकाश इस प्रकार हैं:

  • 26 मार्च, गुरुवार – श्री राम नवमी

  • 31 मार्च, मंगलवार – श्री महावीर जयंती

  • 3 अप्रैल, शुक्रवार – गुड फ्राइडे

  • 14 अप्रैल, मंगलवार – डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती

  • 1 मई, शुक्रवार – महाराष्ट्र दिवस

  • 28 मई, गुरुवार – बकरीद

  • 26 जून, शुक्रवार – मुहर्रम

  • 14 सितंबर, सोमवार – गणेश चतुर्थी

  • 2 अक्टूबर, शुक्रवार – महात्मा गांधी जयंती

  • 20 अक्टूबर, मंगलवार – दशहरा

  • 10 नवंबर, मंगलवार – दिवाली-बलिप्रतिपदा

  • 24 नवंबर, मंगलवार – प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव

  • 25 दिसंबर, शुक्रवार – क्रिसमस

कमोडिटी बाजार का क्या रहेगा हाल

जहां शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे, वहीं कमोडिटी बाजार में स्थिति अलग रहेगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स में सुबह का सत्र बंद रहेगा, लेकिन शाम का सत्र 5 बजे से रात 11 बजकर 55 मिनट तक संचालित किया जाएगा। यानी धातु और ऊर्जा जैसे कमोडिटी सेगमेंट में शाम के समय ट्रेडिंग संभव होगी।

वहीं नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, जो मुख्य रूप से कृषि जिंसों का कारोबार करता है, पूरे दिन के लिए बंद रहेगा।

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 10:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement