facebookmetapixel
Advertisement
वैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछालबीएनपी की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की उम्मीद, मोदी ने तारिक रहमान से की बाततीखी बहसों के साथ बजट सत्र का पहला भाग पूराभारत में एआई इम्पैक्ट समिट, छह प्रधानमंत्री और सात राष्ट्रपति करेंगे मंथन; 45 देशों की भागीदारीसाउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ तक, नए भवन में पहुंचा प्रधानमंत्री कार्यालयसियासी हलचल: मणिपुर के नए मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के सामने अनेक चुनौतियांसहकारिता और बैंकिंग रिजर्व बैंक की चुनौतियांEditorial: भारत साइबर तैयारी में आगे, लेकिन खतरे भी तेजी से बढ़ रहेईटीएफ के कीमत दायरे की समीक्षा का सेबी का प्रस्तावमजबूत तिमाही नतीजों के बावजूद मुथूट फाइनैंस 12% टूटा, आय की टिकाऊपन पर सवाल

India-Pak T20 मुकाबला तय होते ही विज्ञापन दरें उछलीं, 10 सेकंड स्लॉट 70 लाख तक पहुंचा

Advertisement

इस साल का मुकाबला अब पक्का हो गया है और इसलिए ब्रॉडकास्टर्स को उम्मीद है कि दर्शकों की तादाद अधिक नहीं तो कम से कम उतनी तो होगी ही।

Last Updated- February 13, 2026 | 10:43 PM IST

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भारत के साथ होने वाले प्रमुख मुकाबले का बहिष्कार करने के अपने फैसले को पाकिस्तान द्वारा वापस लिए जाने के कुछ ही दिनों बाद उसका वाणिज्यिक असर दिखने लगा है। दोनों देशों की टीम इस मुकाबले के लिए रविवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आमने-सामने होगी। इसके साथ ही स्पॉट विज्ञापन दरों में तेजी से इजाफा हुआ है। इससे यह बात पुख्ता होती है कि क्रिकेट के इस महामुकाबले का आर्थिक पक्ष भी बेजोड़ है।

ब्रॉडकास्टर अब इस रोमांचक टूर्नामेंट के दौरान 10 सेकंड के स्लॉट के लिए करीब 70 लाख रुपये मांग रहे हैं। यह रकम 2024 में इसी मुकाबले के लिए वसूलेग गए लगभग 40 लाख रुपये की सर्वाधिक दर के मुकाबले काफी अधिक है। इससे दर्शकों के बीच भारत-पाकिस्तान मुकाबले के प्रति हमेशा रहने वाले आकर्षण का पता चलता है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट के दौरान सबसे व्यस्त समय में 10 सेकंड के स्लॉट की स्पॉट दरें आम तौर पर 20 लाख रुपये के आसपास रही हैं। वैश्विक विज्ञापन जगत में सुपर बाउल के लिए अधिक कोटेशन मिलते हैं जहां प्रसारण समय की कीमत 2.2 से 2.8 करोड़ रुपये के बीच होती है। अगर यह मुकाबला नहीं होता तो जिओस्टार की आय को तगड़ा नुकसान होता। उसके पास टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मीडिया अधिकार हैं। उद्योग के अनुमानों के अनुसार, इस साल के वर्ल्ड कप से इस नेटवर्क को करीब 2,000 करोड़ रुपये का विज्ञापन राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।

Also Read: Ind vs Pak, T20 WC 2026: भारत-पाक मुकाबले का बुखार, कोलंबो की उड़ानों के दाम आसमान पर

अगर भारत-पाकिस्तान मुकाबला नहीं होता तो उसे करीब 20 फीसदी तक नुकसान हो सकता था। जहां तक 2024 के टूर्नामेंट की बात है तो विशेषज्ञों के अनुसार, डिज्नी स्टार ने करीब 1,200 करोड़ रुपये का विज्ञापन राजस्व जुटाया था।

मांग में जबरदस्त उछाल के बावजूद विज्ञापन स्लॉट की उपलब्धता सीमित है। रीडिफ्यूजन के चेयरमैन संदीप गोयल ने कहा, ‘क्रिकेट में ज्यादातर स्लॉट की बिक्री पैकेज के रूप में की जाती है। चैनल द्वारा स्पॉट बिक्री, खास तौर पर भारत-पाकिस्तान मैच के लिए मुश्किल से 20-30 फीसदी स्लॉट ही रखा गया होगा। भले ही इससे कमाई अच्छी हो लेकिन इसकी उपलब्धता सीमित है।’

व्यूअरशिप डेटा से विज्ञापनदाताओं की दिलचस्पी के स्तर का पता चलता है। साल 2024 में अकेले भारत-पाकिस्तान मुकाबला भारत में प्लेटफार्मों पर 25.6 करोड़ घंटे देखा गया। डिजिटल पर, ओटीटी और स्ट्रीमिंग सेवाओं पर पीक कॉन्करेंट व्यूअरशिप लगभग 5.3 करोड़ तक पहुंच गई।

इस साल का मुकाबला अब पक्का हो गया है और इसलिए ब्रॉडकास्टर्स को उम्मीद है कि दर्शकों की तादाद अधिक नहीं तो कम से कम उतनी तो होगी ही।

Advertisement
First Published - February 13, 2026 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement