facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Stocks To Watch Today: Lenskart से Federal Bank तक कई दिग्गज स्टॉक्स पर आज रहेगी नजर; चेक करें लिस्ट

Advertisement

तिमाही नतीजों, ब्लॉक डील और हिस्सेदारी बदलाव की खबरों के चलते आज शेयर बाजार में चुनिंदा स्टॉक्स में तेज गतिविधि देखने को मिल सकती है।

Last Updated- February 12, 2026 | 11:35 AM IST
Stocks To Watch Today
Representative Image

Stocks to Watch Today, 12 February: शेयर बाजार में आज का कारोबारी सत्र कई कंपनियों की अहम खबरों के चलते चर्चा में रह सकता है। बड़े निवेश, हिस्सेदारी में बदलाव, ब्लॉक डील और तिमाही नतीजों की वजह से चुनिंदा स्टॉक्स में उतार-चढ़ाव संभव है। आइए जानते हैं किन कंपनियों पर रहेगी नजर।

आज जारी होंगे तिमाही नतीजे

आज कई दिग्गज कंपनियां अपने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी। इनमें Hindustan Unilever, Oil and Natural Gas Corporation (ONGC), Coal India, Lupin, Hindalco Industries, Honasa Consumer, Abbott India, Bajaj Hindusthan Sugar, Bharat Forge, Biocon, CRISIL, Endurance Technologies, Engineers India, Entero Healthcare Solutions, Hindustan Aeronautics (HAL), Indraprastha Gas, Indian Hotels Company, Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC), Muthoot Finance, Natco Pharma, Petronet LNG, Rashtriya Chemicals and Fertilizers (RCF), SpiceJet, TVS Electronics, Welspun Living और Zaggle Prepaid Ocean Services शामिल हैं।

इन कंपनियों के प्रदर्शन का असर सेक्टोरल और व्यापक बाजार पर देखने को मिल सकता है।

Netweb Technologies

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के प्रमोटर ब्लॉक डील के माध्यम से करीब 3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकते हैं। संभावित सौदे का आकार लगभग 514.5 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और प्रति शेयर फ्लोर प्राइस 3,027 रुपये तय होने की संभावना है। इस खबर से स्टॉक में हलचल रह सकती है।

Federal Bank

भारतीय रिजर्व बैंक ने ICICI Prudential Asset Management Company और ICICI Bank समूह की अन्य इकाइयों को Federal Bank में 9.95 प्रतिशत तक हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति दे दी है। इस मंजूरी के बाद बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी।

Ather Energy

भारत सरकार और National Investment and Infrastructure Fund-II ने Ather Energy में अपनी 1.92 प्रतिशत हिस्सेदारी पूरी तरह बेच दी है। कुल 73.33 लाख शेयर 710 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचे गए, जिससे 330.6 करोड़ रुपये जुटाए गए।

इस हिस्सेदारी को 11 घरेलू और वैश्विक निवेशकों ने खरीदा, जिनमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, टाटा म्यूचुअल फंड, मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ, व्हाइटओक कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स बैंक यूरोप, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और अन्य संस्थागत निवेशक शामिल हैं।

Sterlite Technologies

TIAA CREF Emerging Markets Equity Index Fund, जिसे Teachers Advisors प्रबंधित करता है, ने Sterlite Technologies में 1.78 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है। 87.3 लाख शेयर 144.81 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए, जिससे करीब 126.4 करोड़ रुपये का सौदा हुआ।

इन तमाम घटनाओं के चलते आज के कारोबार में संबंधित शेयरों में गतिविधि बढ़ सकती है। निवेशकों को ट्रेडिंग से पहले खबरों और वॉल्यूम ट्रेंड पर नजर रखना चाहिए।

Kernex Microsystems 

Kernex Microsystems India को बनारस लोकोमोटिव वर्क्स से 411.17 करोड़ रुपये का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। कंपनी को 505 यूनिट ऑनबोर्ड KAVACH सिस्टम की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग का काम सौंपा गया है। यह सिस्टम रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन के मानकों के अनुरूप होगा।

KAVACH भारतीय रेलवे का स्वदेशी ट्रेन टक्कर सुरक्षा तंत्र है, जिसे रेल सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस ऑर्डर से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी और आने वाले समय में इसके वित्तीय प्रदर्शन पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।

HDFC Bank

HDFC Bank ने नियामकीय फाइलिंग में जानकारी दी है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने ICICI Prudential Asset Management Company और ICICI समूह की अन्य इकाइयों को बैंक में अपनी हिस्सेदारी 9.95 प्रतिशत तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

6 फरवरी तक ICICI समूह की विभिन्न इकाइयों के पास HDFC Bank में कुल 4.07 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। रिजर्व बैंक की यह अनुमति एक वर्ष के लिए वैध रहेगी। साथ ही समूह को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसकी कुल हिस्सेदारी किसी भी समय 9.95 प्रतिशत की सीमा से अधिक न हो।

HDFC Bank बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश का सबसे बड़ा बैंक है और इसका मूल्यांकन लगभग 157 अरब डॉलर के आसपास है। ऐसे में हिस्सेदारी बढ़ाने की अनुमति को बाजार में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

इन दोनों खबरों का संबंधित शेयरों पर असर देखने को मिल सकता है और निवेशकों की नजर इन कंपनियों पर बनी रह सकती है।

SJVN

सरकारी पावर कंपनी SJVN ने तीसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 224.31 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 148.75 करोड़ रुपये था। परिचालन से आय भी बढ़कर 1,081.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि एक साल पहले यह 671 करोड़ रुपये थी। बेहतर मुनाफा और आय में वृद्धि से इस शेयर में सकारात्मक रुख देखने को मिल सकता है।

Max Financial Services

मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज का मुनाफा सालाना आधार पर घटा है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में 44.76 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल समान तिमाही में 69.81 करोड़ रुपये था। हालांकि कंपनी की आय में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और यह 14,259 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले 8,922.67 करोड़ रुपये थी। मुनाफे में कमी और राजस्व में बढ़ोतरी का मिला जुला असर शेयर पर पड़ सकता है।

Jupiter Wagons

ज्यूपिटर वैगन्स के तिमाही नतीजे कमजोर रहे हैं। कंपनी का शुद्ध लाभ घटकर 63 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 97.3 करोड़ रुपये था। राजस्व भी घटकर 890 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले 1,030 करोड़ रुपये था। कमजोर आंकड़ों के चलते शेयर पर दबाव देखने को मिल सकता है।

Godrej Industries

गोदरेज इंडस्ट्रीज ने हल्की बढ़त के साथ तिमाही नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का शुद्ध लाभ 205 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 188 करोड़ रुपये था। कुल आय भी बढ़कर 5,051.2 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले यह 4,824.8 करोड़ रुपये थी। स्थिर प्रदर्शन के कारण निवेशकों की रुचि बनी रह सकती है।

Patanjali Foods

पतंजलि फूड्स ने शानदार नतीजे दर्ज किए हैं। कंपनी का मुनाफा बढ़कर 593.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 370.9 करोड़ रुपये था। राजस्व भी बढ़कर 10,483.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष यह 8,996.9 करोड़ रुपये था। मजबूत ग्रोथ के चलते यह शेयर बाजार में चर्चा में रह सकता है।

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 7:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement