facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

मजबूत तिमाही नतीजों के बावजूद मुथूट फाइनैंस 12% टूटा, आय की टिकाऊपन पर सवाल

Advertisement

ऐंबिट कैपिटल ने कहा कि लगभग 6.4 अरब रुपये की कमाई गैर-निष्पादित ऋणों से प्राप्त ब्याज आय से हुई, जिसे उसने गैर-आवर्ती बताया।

Last Updated- February 13, 2026 | 11:03 PM IST

मुथूट फाइनैंस के शेयर में शुक्रवार को करीब 12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जो पिछले साढ़े तीन वर्षों में सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट की ओर बढ़ रहा है। निवेशकों ने तीसरी तिमाही के नतीजों में आई तेजी के टिके रहने को लेकर चिंता जताई है। सुबह 11:23 बजे तक शेयर 12.3 फीसदी गिरकर 3,566.50 रुपये पर आ गए थे। अंत में यह एनएसई पर 11.8 फीसदी की गिरावट के साथ 3,587 रुपये पर बंद हुआ।

गोल्ड लोन प्रदाता ने गुरुवार को अपने तिमाही मुनाफे में लगभग दोगुनी वृद्धि दर्ज करते हुए 26.56 अरब रुपये का लाभ अर्जित करने की खबर दी थी। हाल की तिमाहियों में सोने की रिकॉर्ड कीमतों और असुरक्षित खुदरा ऋणों के लिए सख्त नियमों से गोल्ड लोने देने वालों को लाभ हुआ है, जिससे उधार लेने वाले सोना बंधक रखकर कर्ज लेने के लिए प्रोत्साहित हुए है।

एंजल वन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ए. देव सिंह ने कहा, निवेशक इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या दिसंबर तिमाही में दर्ज मजबूत प्रदर्शन कायम रह सकता है और ऐसा लगता है कि इसमें मुश्किल हो सकती है। उन्होंने कहा, हालांकि मुनाफा दोगुना हो गया, लेकिन इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा ब्याज आय को बट्टे खाते से बाहर निकालने से आया।

सिंह ने कहा, सोने के उच्च कीमतों के कारण गोल्ड लोन की मात्रा में गिरावट आई है जबकि ग्राहकों को जोड़ने की दर में वृद्धि भी धीमी हो गई है। ऐंबिट कैपिटल ने कहा कि लगभग 6.4 अरब रुपये की कमाई गैर-निष्पादित ऋणों से प्राप्त ब्याज आय से हुई, जिसे उसने गैर-आवर्ती बताया। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए आय अनुमानों के अनुरूप ही रही और मौजूदा मूल्यांकन में त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं है।

जेफरीज ने कहा कि वित्तीय कंपनी के शुद्ध ब्याज मार्जिन में क्रमिक रूप से करीब 70 आधार अंक की गिरावट आई है। हालांकि रिकवरी से संबंधित आय के कारण दर्ज मार्जिन में सुधार हुआ है। मुथूट फाइनैंस के शेयरों को 21 विश्लेषकों द्वारा औसतन निवेशित बने रहने की रेटिंग दी गई है। पिछले साल इसमें 78.4 फीसदी की वृद्धि के बाद 2026 में अब तक इनमें 6.7 फीसदी की वृद्धि हुई है।

Advertisement
First Published - February 13, 2026 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement