facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Gold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले सोने-चांदी के दामों में गिरावट, चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold-Silver Price Today: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे, जिससे निवेशकों में सतर्कता बढ़ी।

Last Updated- February 12, 2026 | 9:44 AM IST
Gold and Silver Price today
Gold-Silver Price Today

Gold and Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में गिरावट देखने को मिल रही  है। दोनों के भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,57,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,60,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रही है। 

सोने के भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 755 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,000 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,58,755 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 875 रुपये की गिरावट के साथ 1,57,880 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,58,061 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,57,701 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: क्या सोना-चांदी में फिर से जोरदार तेजी आएगी? Emkay Wealth की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 1,657 रुपये की गिरावट के साथ 2,61,361 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,63,018 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,218 रुपये की गिरावट के साथ 2,60,800 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,61,924 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,60,453 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold and Silver हुए सस्ते

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुलकर नरम पड़ गए। Comex पर सोना आज 5,107.30  डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,098.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 13.40 डॉलर की गिरावट के साथ 5,085.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 84.12 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 83.92 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.88 डॉलर की गिरावट के साथ 83.04 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,58,000 1,58,755 1,57,880
चांदी 2,61,361 2,63,018 2,60,800
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,107.30 5,098.50 5,085.10
चांदी 84.12 83.92 83.04

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 9:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement