facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

हो गया ऐलान! 160 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी फार्मा कंपनी, जान लें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

कंपनी ने 110 रुपये अंतरिम और 50 रुपये विशेष डिविडेंड का ऐलान किया, 4 मार्च 2026 तक होगा भुगतान।

Last Updated- February 12, 2026 | 9:12 AM IST
HUL Dividend

Procter & Gamble Health Dividend: देश की प्रमुख फार्मा कंपनी Procter & Gamble Health ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़े डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजों के साथ 160 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि इसमें 110 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड और 50 रुपये प्रति शेयर एकमुश्त विशेष डिविडेंड शामिल है। कंपनी के अनुसार 110 रुपये का अंतरिम डिविडेंड अब तक का सबसे बड़ा अंतरिम डिविडेंड है।

Procter & Gamble Health Dividend: 160 रुपये का मतलब 1600 प्रतिशत भुगतान

कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। ऐसे में 160 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड 1600 प्रतिशत के बराबर बैठता है। यह निवेशकों के लिए बड़ा भुगतान माना जा रहा है। कंपनी ने अपनी फाइलिंग में कहा है कि 12 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट रखा गया है। यानी जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के पात्र होंगे।

यह भी पढ़ें: 200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा

Procter & Gamble Health Dividend: 4 मार्च तक मिलेगा पैसा

Procter & Gamble Health ने बताया है कि अंतरिम और विशेष दोनों तरह के डिविडेंड का भुगतान योग्य शेयरधारकों को 4 मार्च 2026 तक कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Oil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलान

पहले भी देती रही है मोटा डिविडेंड

कंपनी की डिविडेंड हिस्ट्री भी मजबूत रही है। साल 2025 में कंपनी ने दो बार डिविडेंड दिया, जो कुल मिलाकर 125 रुपये प्रति शेयर रहा। साल 2024 में 260 रुपये और 2023 में 95 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया था। Procter & Gamble Health BSE 100 इंडेक्स की कंपनी है और इसका डिविडेंड यील्ड करीब 3 प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 9:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement