भारत के स्टार्टअप्स से निवेशकों का मोहभंग? VC डील्स में 13% की गिरावट
पिछले साल के मुकाबले इस साल जनवरी से जुलाई तक के 7 महीनों में भारत में उद्यम पूंजी (वीसी) से जुड़े सौदों की संख्या में 13 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि इसी दौरान सौदों की वैल्यू में 5 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी हुई। यह जानकारी ग्लोबलडेटा के आंकड़ों से मिली है। डील वैल्यू यानी सौदों […]
मोबाइल उत्पादन और निर्यात लक्ष्य को झटका, भारत को $100 अरब तक पहुंचने में लगेंगे और पांच साल
मोबाइल के संबंध में देश की महत्त्वाकांक्षी योजना की कल्पना साल 2022 में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और इंडिया सेल्युलर ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) की साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिकी के परिकल्पना दस्तावेज में की गई थी। इसके तहत वित्त वर्ष 26 तक 126 अरब डॉलर का उत्पादन मूल्य हासिल करना था जिसमें से 52 से […]
मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में बड़ा दांव! नई सरकारी योजना के लिए आवेदन की तैयारी में Dixon, Lava समेत 4 कंपनियां
देश की कंपनियां मोबाइल फोन विनिर्माण योजना (एमपीएमएस) के तहत पात्रता के लिए आवेदन करने की योजना बना रही हैं। इन कंपनियों में डिक्सन टेक्नॉलजीज (इंडिया), 12,000 करोड़ रुपये से अधिक वाली अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया, लावा इंटरनैशनल तथा प्लस (4जी) और नोवा (5जी) जैसे एआई प्लस किफायती स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी नेक्स्टक्वांटम शिफ्ट टेक्नॉलजीज (नेक्स्टक्यूएसटी) […]
चीनी मोबाइल ब्रांडों की भारत पर बढ़ी निर्भरता, ग्लोबल बिक्री में देश की बड़ी हिस्सेदारी
दोनों देशों के बीच भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद चीन के प्रमुख मोबाइल ब्रांड भारतीय बाजार पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं, क्योंकि चीन के बाहर यह उनका सबसे बड़ा बाजार है। ओएमडीआईए के अनुसार 2025 में वीवो के वैश्विक निर्यात में भारत का हिस्सा 34 प्रतिशत था। यह ब्रांड भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन […]
ह्यूमनॉइड से क्वाड्रपेड तक, AI रोबोट बाजार में उतर रहीं भारतीय स्टार्टअप, $100 अरब के मार्केट पर नजर
भारतीय स्टार्टअप कंपनियां चुपचाप हाई-टेक क्षेत्र में कदम रख रही हैं। ये स्टार्टअप आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) संचालित सचमुच के औद्योगिक रोबोट बना रही हैं। यह ऐसा उभरता बाजार है जो साल 2030 तक अनुमानित रूप से 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लेगा। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर चीन से ह्यूमनॉइड (मानव रोबोट) और क्वाड्रपेड […]
अमेरिकी टेक यूनिकॉर्न में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी, हर 10 में 1 कर्मचारी भारतीय
अमेरिका के कैलिफोर्निया की तकनीकी यूनिकॉर्न यानी 1 अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाली कंपनियों के हर दस में एक कर्मचारी भारत से काम करता है। उनकी संख्या न्यूयॉर्क, टेक्सस या वॉशिंगटन जैसे तकनीकी कंपनियों के गढ़ समझे जाने अमेरिका के शहरों या ब्रिटेन, कनाडा, इजरायल या ब्राजील जैसे देशों में काम करने वाले कर्मचारियों […]
पश्चिमी मानक भारत पर न थोपें, छोटी कारों का बाजार खत्म नहीं हुआ: आर. सी. भार्गव
मारुति सुजूकी द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित करने के कुछ समय बाद देश की सबसे बड़ी कार कंपनी के अध्यक्ष आर. सी. भार्गव ने सुरजीत दास गुप्ता को दिए एक साक्षात्कार में पश्चिम एशियाई संकट से उत्पन्न चुनौतियों और निकट भविष्य में कंपनी द्वारा देखे जा रहे अवसरों पर चर्चा […]
एथर एनर्जी 1 से 1.25 लाख रुपये वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में करेगी एंट्री, अगस्त के अंत तक होगी लॉन्च
एथर एनर्जी अब 1 लाख से 1.25 लाख रुपये की कीमत वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया (ई-स्कूटर) बाजार में उतारने जा रही है। इसके लिए कंपनी अपना नया ईएल प्लेटफॉर्म अगस्त के अंत में पेश करेगी। भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री में इस कीमत वाले सेगमेंट की हिस्सेदारी करीब 55-60 प्रतिशत है। अब तक […]
2030 तक भारत में सेमीकंडक्टर की मांग 150 अरब डॉलर! AI और डेटा सेंटर देंगे सबसे बड़ा बूस्ट
भारत में सेमीकंडक्टर की मांग के अनुमान में बड़ा बदलाव किया गया है। अब साल 2030 तक यह मांग 150 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह पिछले साल जनवरी में लगाए गए अनुमान की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह अनुमान जताया है। मंत्रालय को यह […]
इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगे
देश के इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने कैलेंडर वर्ष 2026 के पहले सात महीने के दौरान 10 लाख पंजीकरण का आंकड़ा पार करके नया रिकॉर्ड बनाया है। जुलाई के आखिरी दिन तक सरकार के ‘वाहन’ पोर्टल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल पंजीकरण 11.1 लाख तक पहुंच गया। पूरे साल 2025 में 12.9 लाख वाहनों की […]







