facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Flexi Cap Fund लगातार 7वें महीने बना इक्विटी का ‘किंग’, फरवरी में आया ₹6,925 करोड़ का निवेश

Advertisement

AMFI के आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी 2026 तक फ्लेक्सी-कैप फंड्स का AUM करीब 26 फीसदी बढ़कर 5.53 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया

Last Updated- March 10, 2026 | 5:33 PM IST
Flexi Cap Fund
फ्लेक्सी-कैप फंड्स उन नए निवेशकों के लिए बेहतर हैं, जो एक ही फंड के जरिए पूरे बाजार में निवेश करना चाहते हैं।

Flexi Cap Fund: बाजार की उठापटक के बीच फ्लेक्सी कैप फंड्स का जलवा कायम है। सुरक्षित माने जाने वाले इस फंड कैटेगरी ने लगातार सातवें महीने इक्विटी फंड्स में सबसे ज्यादा निवेश आकर्षित कर ‘किंग’ का ताज बरकरार रखा है। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक, इक्विटी म्युचुअल फंड्स की 11 सब-कैटेगरी में फ्लेक्सी कैप फंड्स में निवेशकों ने सबसे ज्यादा पैसा लगाया। फरवरी 2026 में इन फंड्स में 6,924.65 करोड़ रुपये का निवेश आया। हालांकि जनवरी महीने की तुलना में इस कैटेगरी में 10 फीसदी कम निवेश आया। जनवरी में फ्लेक्सीकैप फंड्स में 7,672 करोड़ रुपये का निवेश आया था।

फ्लेक्सी कैप फंड्स में बढ़ता भरोसा

फ्लेक्सी कैप फंड्स पर निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत होता दिख रहा है। इस कैटेगरी में बढ़ता इनफ्लो खुद इसकी बढ़ती लोकप्रियता और निवेशकों के भरोसे की गवाही दे रहा है। मिरे असेट में डिस्ट्रीब्यूशन और स्ट्रैटेजिक अलायंसेस की हेड सुरंजना बोरठाकुर कहती हैं, “इक्विटी कैटेगरी के भीतर फ्लेक्सी-कैप फंड्स में लगभग 7,000 करोड़ रुपये का मजबूत शुद्ध निवेश दर्ज किया गया। यह रुझान पिछले कुछ महीनों से लगातार देखने को मिल रहा है। व्यापक बाजार में वैल्यूएशन कुछ हद तक कम हुए हैं, जिससे निवेशकों का लॉन्ग टर्म संभावनाओं को लेकर भरोसा और मजबूत होता दिख रहा है।”

Also Read: फरवरी में Gold ETF का क्रेज क्यों पड़ा ठंडा? निवेश 78% घटा, Silver ETF से भी निकले ₹826 करोड़

Flexi Cap Funds में जमकर बरस रहा पैसा

फ्लेक्सी कैप फंड्स में पिछले कई महीनों से लगातार मजबूत निवेश देखने को मिल रहा है। एक साल पहले यानी फरवरी 2025 में इन फंड्स में 5,104 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो मार्च में बढ़कर 5,615 करोड़ रुपये और अप्रैल में 5,542 करोड़ रुपये रहा। मई में इनफ्लो घटकर 3,842 करोड़ रुपये हुआ, लेकिन इसके बाद फिर तेजी आई।

जून में 5,733 करोड़ रुपये, जुलाई में 7,654 करोड़ रुपये और अगस्त में 7,679 करोड़ रुपये का निवेश आया। सितंबर में 7,029 करोड़ रुपये और अक्टूबर में यह बढ़कर 8,929 करोड़ रुपये हो गया। नवंबर में 8,135 करोड़ रुपये और दिसंबर में इनफ्लो 10,019 करोड़ रुपये के हाई पर पहुंच गया। हालांकि जनवरी में यह कुछ घटकर 7,672 करोड़ रुपये रह गया।

कुल मिलाकर देखा जाए तो फ्लेक्सी कैप फंड्स में निवेशकों की दिलचस्पी लगातार मजबूत बनी हुई है और इसमें स्थिर निवेश देखने को मिल रहा है।

महीना इनफ्लो (करोड़ रुपये में)
फरवरी- 2025 5,104
मार्च- 2025 5,615
अप्रैल- 2025 5,542
मई- 2025 3,842
जून- 2025 5,733
जुलाई- 2025 7,654
अगस्त- 2025 7,679
सितंबर- 2025 7,029
अक्टूबर- 2025 8,929
नवंबर- 2025 8,135.01
दिसंबर- 2025 10,019.27
जनवरी- 2026 7,672
फरवरी- 2026 6,925

(सोर्स- AMFI)

Also Read: म्युचुअल फंड से ATM की तरह पैसा निकाल रहे हैं निवेशक, छोटे खर्चों के लिए ‘इंस्टेंट एक्सेस फैसिलिटी’ का क्रेज बढ़ा

Flexi Cap Funds का AUM ₹5.53 लाख करोड़

साल 2025 में इक्विटी-ओरिएंटेड स्कीम्स के बीच फ्लेक्सी-कैप फंड्स के एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में सबसे तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। AMFI के आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी 2026 तक फ्लेक्सी-कैप फंड्स का AUM करीब 26 फीसदी बढ़कर 5.53 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। एक साल पहले यानी 28 फरवरी 2025 को यह 4.06 लाख करोड़ रुपये था।

फ्लेक्सी कैप फंड क्या है?

फ्लेक्सी कैप फंड्स एक तरह के इक्विटी म्युचुअल फंड हैं, जहां फंड मैनेजर को किसी एक मार्केट कैप (लार्ज, मिड या स्मॉल) तक सीमित नहीं रखा जाता। फंड मैनेजर के पास पूरी आजादी होती है कि वह बदलते बाजार के हिसाब से पोर्टफोलियो को एडजस्ट कर सकते है।

फ्लेक्सी-कैप फंड्स उन नए निवेशकों के लिए बेहतर हैं, जो एक ही फंड के जरिए पूरे बाजार में निवेश करना चाहते हैं। ये उन निवेशकों के लिए भी सही विकल्प हो सकते हैं, जिनके पास कई स्कीम्स को मैनेज करने और बार-बार रीबैलेंस करने का समय या अनुभव नहीं है।

Advertisement
First Published - March 10, 2026 | 5:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement