facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

अगर आपके पास PNB का ये डेबिट कार्ड है तो जान लें नया नियम, वरना ATM पर हो सकती है परेशानी

Advertisement

PNB ने कुछ चुनिंदा डेबिट कार्ड्स की ATM कैश निकासी सीमा घटाकर 50,000 और 75,000 रुपये कर दी है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी।

Last Updated- March 10, 2026 | 1:21 PM IST
PNB ATM cash
Representative Image

PNB ATM Withdrawal Limits: यदि आप पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक हैं और एटीएम से नकद निकालने के लिए डेबिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने कुछ चुनिंदा डेबिट कार्ड्स की दैनिक कैश विड्रॉल लिमिट में बदलाव किया है। बैंक के नए नियमों के अनुसार अब कुछ कार्डधारक पहले की तुलना में कम रकम ही एटीएम से निकाल पाएंगे।

बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह नया नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। इस बदलाव के तहत जिन डेबिट कार्ड्स की दैनिक कैश निकासी सीमा पहले 1 लाख रुपये थी, उसे घटाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है। बैंक ने बताया कि यह फैसला जोखिम प्रबंधन को मजबूत करने और ग्राहकों के खातों की सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

किन कार्डों की लिमिट घटाकर 50,000 रुपये की गई

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने डेबिट कार्ड्स को अलग अलग श्रेणियों में बांटकर उनकी कैश विड्रॉल लिमिट तय की है। जिन कार्डों की लिमिट पहले 1 लाख रुपये थी, उनकी सीमा घटाकर अब 50,000 रुपये कर दी गई है।

इन कार्डों में शामिल हैं

  • RuPay NCMC Platinum Domestic Debit Card
  • RuPay NCMC Platinum International Debit Card
  • RuPay Women Power Platinum Debit Card
  • RuPay PNB Palaash Debit Card (Recycled PVC)
  • RuPay Business Platinum NCMC Debit Card
  • MasterCard Platinum Debit Card
  • Visa Gold Debit Card
  • PNB MasterCard Platinum Rise Debit Card

इन कार्डों के धारक अब एटीएम से एक दिन में अधिकतम 50,000 रुपये ही निकाल सकेंगे।

इन कार्डों से रोजाना 75,000 रुपये तक निकाल सकेंगे

इसके अलावा कुछ ऐसे डेबिट कार्ड भी हैं जिनकी कैश निकासी सीमा में बदलाव किया गया है, लेकिन उनकी लिमिट 75,000 रुपये तय की गई है। पहले इन कार्डों की दैनिक लिमिट 1.50 लाख रुपये तक थी।

इन कार्डों में शामिल हैं

  • RuPay Select Debit Card
  • PNB RuPay Select Neo
  • PNB RuPay Select Excel
  • Visa Signature Debit Card
  • MasterCard Business Debit Card

इन कार्डों के जरिए अब ग्राहक एटीएम से रोजाना अधिकतम 75,000 रुपये तक ही नकद निकाल पाएंगे।

डेबिट कार्ड की लिमिट ऐसे बदल सकते हैं

यदि कोई ग्राहक अपने डेबिट कार्ड की कैश निकासी सीमा बदलना चाहता है, तो वह इसे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से अपडेट कर सकता है। इसके लिए इंटरनेट बैंकिंग या PNBOne मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है।

सबसे पहले इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करना होगा। इसके बाद Value Added Services के विकल्प में जाएं और Debit Card Personalisation पर क्लिक करें। यहां अपना अकाउंट नंबर और संबंधित सेवा चुननी होगी। इसके बाद कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट और कार्ड पिन दर्ज करें। फिर नई लिमिट दर्ज करके अपडेट के विकल्प पर क्लिक करें। प्रक्रिया पूरी करने के लिए ओटीपी के जरिए सत्यापन करना होगा।

Also Read | होमबायर्स के लिए राहत, भुगतान विवाद में बिल्डर नहीं कर सकता बेदखली; बिल्डरों पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

बाकी डेबिट कार्ड पर नहीं होगा असर

पंजाब नेशनल बैंक ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल उन डेबिट कार्ड्स पर लागू होगा जिनका नाम नई सूची में शामिल किया गया है। जिन कार्डों का नाम इस सूची में नहीं है, उनकी एटीएम कैश निकासी सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे कार्डधारक पहले की तरह ही निर्धारित सीमा के अनुसार एटीएम से नकद निकाल सकते हैं।

बैंक का कहना है कि इस तरह के बदलाव समय समय पर ग्राहकों की सुरक्षा और बैंकिंग प्रणाली को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए किए जाते हैं। इसलिए ग्राहकों को अपने कार्ड से जुड़ी नई लिमिट की जानकारी रखना जरूरी है।

Advertisement
First Published - March 10, 2026 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement