facebookmetapixel
Advertisement
Laser Power & Infra IPO: ₹203-214 तय हुआ प्राइस बैंड, 9 जुलाई से खुलेगा इश्यू; निवेश से पहले जान लें कंपनी की पूरी डिटेलSBI, Airtel: शेयर बाजार में अब कहां बनेगा पैसा? Q1 के पहले ब्रोकरेज ने बताए टॉप सेक्टर और शेयरसेंसेक्स 1 लाख पहुंचेगा या 66,000 तक फिसलेगा? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताया आगे का आउटलुकKnack Packaging IPO Allotment: आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMPITR Filing 2026: पिछले ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाया? जानिए अब कितना टैक्स और जुर्माना देना पड़ सकता हैऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक जून! EV, CNG ने बढ़ाया बाजार का जोश; अब मॉनसून पर नजरब्रेकआउट के बाद दौड़ सकते हैं ये 3 शेयर! Axis Direct ने जारी किए नए टारगेट, Nifty पर भी बड़ा अनुमान₹52,000 करोड़ की डिफेंस खरीद से इन 6 शेयरों की लग सकती है लॉटरी! ब्रोकरेज ने बताए टारगेटGold-Silver Price Today: भारत में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, लेकिन विदेशी बाजार में कीमतों ने लगाई लंबी छलांगMidcap Funds: इन्फ्रा, सेमीकंडक्टर बूस्ट बने नए ग्रोथ इंजन, निवेश के लिए आगे क्या हो स्ट्रैटेजी?

बैंकों में नकदी की किल्लत: टैक्स और GST भुगतान से बैंकिंग सिस्टम में ₹3 लाख करोड़ की बड़ी कमी

Advertisement

अग्रिम कर और जीएसटी भुगतान के कारण भारतीय बैंकिंग प्रणाली में नकदी की अस्थायी कमी आई है, जिससे निपटने के लिए आरबीआई ने रेपो नीलामी आयोजित की

Last Updated- March 23, 2026 | 10:41 PM IST
Rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

बैंकिंग प्रणाली में शुद्ध नकदी दो महीने के बाद घाटे के स्तर पर पहुंच गई है। दरअसल, यह गिरावट अग्रिम कर की अदायगी और जीएसटी भुगतान होने के कारण हुई। इससे नकदी में करीब 3 लाख करोड़ रुपये की कमी हुई। इससे पहले चालू वर्ष में 21 जनवरी को बैंकिंग प्रणाली की नकदी घाटे में थी।

भारतीय रिज़र्व बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार रविवार को शुद्ध तरलता 65,395 करोड़ रुपये के घाटे में थी। निजी बैंक के वित्त प्रमुख ने कहा, ‘नकदी में यह कमी 2 लाख करोड़ रुपये के अग्रिम कर भुगतान और लगभग 1 ट्रिलियन रुपये के जीएसटी भुगतान के कारण हुई है।’ विशेषज्ञों का कहना है कि मूल नकदी पर्याप्त बनी हुई है और सरकारी व्यय के समर्थन से अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रणाली की नकदी अधिशेष में लौटने की उम्मीद है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की अर्थशास्त्री गौरा सेन गुप्ता ने कहा, ‘अभी भी कोर लिक्विडिटी लगभग 5 लाख करोड़ रुपये पर काफी अधिक है। यह अस्थायी घाटा है और अप्रैल के पहले सप्ताह में सरकारी खर्च शुरू होने के बाद यह फिर से अधिशेष में बदल जाएगा।’

इसके परिणामस्वरूप रिजर्व बैंक ने 1 लाख करोड़ रुपये की ओवरनाइट वेरिएबल रेट रेपो नीलामी आयोजित की। केंद्रीय बैंक को अधिसूचित राशि के मुकाबले 79,256 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुईं। रिजर्व बैंक ने अधिसूचित राशि को 5.26 प्रतिशत की भारित औसत दर पर जारी किया।

Advertisement
First Published - March 23, 2026 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement