facebookmetapixel
Advertisement
Middle East Crisis: भारत ने कसी कमर, तेल-गैस की कमी से निपटने के लिए वैकल्पिक स्रोत की तलाश शुरूट्रंप का नया ऐलान: चार-पांच हफ्तों तक जारी रह सकती है जंग, क्या पूरे खाड़ी देशों में फैलेगी बारूद की आग?ईरान युद्ध का असर: भारत का ₹40,000 करोड़ का मेवा आयात कारोबार दबाव में, कीमतों में उछालक्या खत्म हो गया महंगे हथियारों का दौर? यूक्रेन-ईरान की जंग ने कैसे बदल दिया हथियार बनाने का पूरा खेलईरान युद्ध के बीच 4 लाख मीट्रिक टन भारतीय बासमती चावल बंदरगाहों पर फंसा, निर्यात पर बड़ा असरअर्थव्यवस्था से लेकर महंगाई, स्टॉक मार्केट और आयात-निर्यात तक; US Iran युद्ध का भारत पर क्या पड़ेगा असर?US-Iran Conflict: ईरान में भारतीयों को घर में रहने की सलाह, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी8th Pay Commission: ₹1000 से ₹20,000 होगा FMA? कर्मचारियों ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी शर्तेंफ्यूचर्स में कोई समस्या नहीं, शॉर्ट-टर्म ऑप्शंस पर चिंता: SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडेयsoyabean production: सोपा ने सोयाबीन उत्पादन अनुमान बढ़ाया, महाराष्ट्र ने छीना मध्य प्रदेश से सोया स्टेट का दर्जा

प्रधानमंत्री मोदी ने बहरीन के शाह और सऊदी अरब के युवराज से बात की, दोनों देशों पर हमले की निंदा की

Advertisement

यह बातचीत अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद हुई, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई

Last Updated- March 02, 2026 | 8:21 PM IST
PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के शाह हम्माद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के युवराज एवं प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की तथा पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों पर हुए हालिया हमले उनकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के कुशलक्षेम के बारे में भी उनसे बात की।

शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली जरूरी

दोनों नेताओं के साथ फोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली अत्यंत महत्वपूर्ण है। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”सऊदी अरब के युवराज और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के साथ पश्चिम एशिया के बदलते घटनाक्रम पर चर्चा की। भारत सऊदी अरब पर हाल ही में हुए हमलों की निंदा करता है, जो उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है।”

उन्होंने कहा, ”हम इस बात पर सहमत हुए कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैंने इस कठिन समय में भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।”

Also Read: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच तेल और गैस की सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर, कहा: घबराने की जरूरत नहीं

भारतीय समुदाय का हाल-चाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ”बहरीन के शाह हम्माद बिन ईसा अल खलीफा से टेलीफोन पर सार्थक वार्ता हुई। भारत बहरीन पर हुए हमलों की निंदा करता है और इस कठिन घड़ी में वहां के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। बहरीन में भारतीय समुदाय को दिए गए उनके अटूट समर्थन के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।”

यह बातचीत अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद हुई, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई, और ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन और सऊदी अरब सहित कई अन्य पश्चिम एशियाई देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों की ओर कई मिसाइलें दागीं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से बात की थी।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 8:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement