facebookmetapixel
Advertisement
भारत ने फ्यूल पर क्यों घटाई एक्साइज ड्यूटी और क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी घटेंगी?टिकट से लेकर टैक्स तक! 1 अप्रैल से होंगे ये 10 जरूरी बदलाव, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगापेट्रोल-डीजल पर बड़ी टैक्स कटौती, पर समझिए सरकारी खजाने का गणित और कहां जाता है आपका पैसा?सरकार ने कमर्शियल LPG की सप्लाई बढ़ाकर 70% की, मुख्य उद्योगों को प्राथमिकता देने के निर्देशरुपया 94.70 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर की मजबूती और एफआईआई बिकवाली से बढ़ा दबावसरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर एक्साइज 13 से घटाकर 3 रुपये, डीजल पर टैक्स पूरी तरह खत्मप्रशिक्षु योजना में बीच में छोड़ने वालों की संख्या 5 साल में 15 गुना बढ़ी, सरकार के लिए चिंता7 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला जेवर एयरपोर्ट तैयार, मोदी शनिवार को करेंगे उद्घाटनसरकार ने 4% महंगाई लक्ष्य बरकरार रखा, सीपीआई श्रृंखला में निरंतरता का संकेतभारत में नया ‘केजीएफ’ दौर, करीब 80 साल बाद नई सोने की खान से उत्पादन हो रहा शुरू

Middle East Crisis: भारत ने कसी कमर, तेल-गैस की कमी से निपटने के लिए वैकल्पिक स्रोत की तलाश शुरू

Advertisement

मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत ने तेल-गैस का बैकअप प्लान तैयार किया है। कतर की सप्लाई रुकने से वैकल्पिक रास्तों और नए देशों से डील की तैयारी है

Last Updated- March 03, 2026 | 5:59 PM IST
Strait of Hormuz crisis
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत मिडिल ईस्ट के संघर्ष को लेकर अलर्ट मोड पर है। सरकार ने क्रूड ऑयल, एलपीजी और एलएनजी के वैकल्पिक स्रोत तलाशने शुरू कर दिए हैं, ताकि अगर हालात 10-15 दिन से ज्यादा बिगड़े तो कोई दिक्कत न हो। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक सरकारी सूत्र के माध्यम से मंगलवार को ये जानकारी दी। 

ईरान और ओमान के बीच का स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज स्ट्रीट दुनिया के कुल तेल का करीब एक पांचवां हिस्सा और काफी गैस ले जाता है। लेकिन अब वहां जहाजों पर हमले होने से शिपिंग लगभग ठप हो गई है। ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ये कार्रवाई की। इससे तेल और गैस की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ रहा है।

भारत अपनी रिफाइनरियों में रोजाना करीब 5.6 मिलियन बैरल क्रूड प्रोसेस करता है। इसमें से लगभग 40 फीसदी क्रूड इसी हॉर्मुज से होकर आता है। सरकार का कहना है कि वो स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और भरोसा है कि अगर एक रास्ता बंद हुआ तो दूसरा खुल जाएगा।

Also Read: अर्थव्यवस्था से लेकर महंगाई, स्टॉक मार्केट और आयात-निर्यात तक; US Iran युद्ध का भारत पर क्या पड़ेगा असर?

हालांकि, सरकार का दावा है कि क्रूड के लिए स्टॉक ठीक-ठाक है। देश के पास करीब 25 दिन की मांग पूरी करने लायक क्रूड का भंडार है। गैसोइल, पेट्रोल और एलपीजी का भी रिफाइनरियों के पास 25 दिन का स्टॉक है।

लेकिन नेचुरल गैस की स्थिति थोड़ी टाइट है। भारत का सबसे बड़ा सप्लायर कतर ने सोमवार को एलएनजी प्रोडक्शन रोक दिया। अब सिर्फ कुछ दिनों का एलएनजी स्टॉक बचा है। सूत्र ने कहा, “अगर कतर कुछ दिनों में दोबारा शुरू नहीं करता तो हमें अल्टरनेटिव ढूंढने पड़ेंगे और कुछ अलग कदम उठाने होंगे।”

इसके चलते सोमवार से ही कुछ इंडस्ट्रियल कस्टमर्स को गैस की सप्लाई कम कर दी गई है। हालांकि, सूत्र ने ये नहीं बताया कि क्या रिफाइनरियां रूसी ऑयल ज्यादा खरीदेंगी। हाल के महीनों में अमेरिका के साथ ट्रेड डील और ट्रंप के टैरिफ के डर से रूसी ऑयल की खरीदारी कम की गई थी।

(रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - March 3, 2026 | 5:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement