facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

soyabean production: सोपा ने सोयाबीन उत्पादन अनुमान बढ़ाया, महाराष्ट्र ने छीना मध्य प्रदेश से सोया स्टेट का दर्जा

Advertisement

खरीफ 2025 के दूसरे अनुमान के मुताबिक सबसे अधिक सोयाबीन का उत्पादन महाराष्ट्र में 52.22 लाख टन होने का अनुमान है।

Last Updated- March 03, 2026 | 3:11 PM IST
soyabean meal imports

सोयाबीन उद्योग ने सोयाबीन के अपने उत्पादन अनुमान में संशोधन किया है। उद्योग ने दूसरे अनुमान में सोयाबीन का उत्पादन पहले लगाए गए अनुमान से बढ़ा दिया है। इसके साथ ही सोयाबीन उत्पादन में महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है, जबकि 2024 और 2025 के ही पहले अनुमान में मध्य प्रदेश महाराष्ट्र पीछे छोड आगे निकल गया था।

सोयाबीन प्रोसेसिंग उद्योग सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) ने कहा, ‘हमने खरीफ 2025 के लिए सोयाबीन फसल के पहले अनुमान की समीक्षा करने के लिए मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान तीन प्रमुख सोयाबीन उगाने वाले राज्यों में एक विस्तृत फील्ड सर्वे किया।

यह सर्वे सोपा की टीमों द्वारा 6 दिनों में 3,467 किलोमीटर की दूरी कवर करते हुए किया गया, जिसमें किसानों, एफपीओ, सोयाबीन प्रोसेसरों, सरकारी और निजी मंडियों, व्यापारियों, ब्रोकरों और स्टॉक्सियों के साथ बातचीत शामिल थी।

Also Read: $100 डॉलर के पार जाएगा कच्चा तेल? S&P की चेतावनी, इतिहास की सबसे बड़ी आपूर्ति बाधा का खतरा

सर्वेक्षण के आधार पर सोपा ने खरीफ 2025 की फसल का अनुमान 105.36 लाख टन से बढ़ाकर 110.258 लाख टन कर दिया है।’ हालांकि यह उत्पादन 2024 के 128.81 लाख टन से कम ही है।

महाराष्ट्र मध्य प्रदेश को पीछे छोड़ आगे निकला

खरीफ 2025 के दूसरे अनुमान के मुताबिक सबसे अधिक सोयाबीन का उत्पादन महाराष्ट्र में 52.22 लाख टन होने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में 43.24 लाख टन सोयाबीन उत्पादन होने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश को फिर से सोयाबीन उत्पादन में पीछे छोड़ दिया है, जबकि सोपा के पहले अनुमान में मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 48.64 लाख टन उत्पादन का अनुमान लगाया गया था। इस अनुमान में महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 47.09 लाख टन था, जो मध्य प्रदेश से कम था।

खरीफ 2024 में मध्य प्रदेश सोयाबीन उत्पादन में महाराष्ट्र से आगे रहा। सोपा के मुताबिक 2024 में मध्य प्रदेश में 52 लाख सोयाबीन का उत्पादन हुआ, जबकि महाराष्ट्र में इससे कम 45 लाख टन ही उत्पादन हुआ था।

REVISED ESTIMATES OF SOYBEAN CROP – KHARIF 2025

STATE WISE AREA, YIELD AND PRODUCTION OF SOYBEAN

State First Estimates Second Estimates
Area
Lakh Ha.
Yield
Kg per Ha.
Production Lakh MT Area
Lakh Ha.
Yield
Kg per Ha.
Production Lakh MT
As per Govt. As per SOPA As per SOPA As per SOPA As per Govt. As per SOPA As per SOPA As per SOPA
Madhya Pradesh 51.200 48.642 916 44.556 54.538 48.640 889 43.241
Maharashtra 49.647 47.099 992 46.741 49.442 44.682 1169 52.227
Rajasthan 9.832 9.068 625 5.667 9.761 9.068 705 6.393
Telengana 1.448 1.448 865 1.253 1.457 1.448 865 1.253
Karnataka 4.220 4.220 865 3.650 4.167 4.220 865 3.650
Chattishgarh 0.270 0.270 685 0.185 0.216 0.270 685 0.185
Gujarat 2.775 2.775 875 2.428 2.869 2.775 875 2.428
Other State 1.036 1.036 850 0.881 0.860 1.036 850 0.881
G. Total 120.428 114.558 920 105.360 123.310 112.139 983 110.258

स्रोत: सोपा

Advertisement
First Published - March 3, 2026 | 2:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement