facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

10वें इमका अवार्ड्स के विजेताओं का ऐलान: सौम्या पिल्लई को ‘जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार

Advertisement

इस साल सौम्या पिल्लई को जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, लक्ष्मी देवी ऐरे को एग्रीकल्चर, सफीना वानी को प्रिंट रिपोर्टिंग, मेधा यादव को ब्रॉडकास्ट रिपोर्टिंग चुना गया

Last Updated- March 02, 2026 | 8:49 PM IST
IIMCAA Awards
आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के सालाना कार्यक्रम 14वें कनेक्शन्स मीट शनिवार की रात दिल्ली में हुई

IIMC एलुमनी एसोसिएशन के सालाना कार्यक्रम ’14वें कनेक्शन्स मीट’ शनिवार की रात दिल्ली में संपन्न हुई। मुख्य कार्यक्रम में 10वें इमका अवार्ड्स के विजेताओं का ऐलान किया गया। जूरी अवार्ड में सौम्या पिल्लई को जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, लक्ष्मी देवी ऐरे को एग्रीकल्चर, सफीना वानी को प्रिंट रिपोर्टिंग, मेधा यादव को ब्रॉडकास्ट रिपोर्टिंग, मोहम्मद असद को प्रोड्यूसर, सौरव कुमार बोरा को भारतीय भाषाओं में प्रिंट रिपोर्टिंग, अल्पेश अरविंद करकरे को भारतीय भाषाओं में ब्रॉडकास्ट रिपोर्टिंग, तंजील आसिफ को इंडिपेन्डेंट रिपोर्टर डिजिटल वीडियो, हसलीन कौर को एड पर्सन और पंचानन मिश्रा को पीआर पर्सन ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। जूरी स्पेशल मेंशन का तीन पुरस्कार गरिमा सिंह, नंथा किशोर और गार्गी सतपथी को मिला। इन विजेताओं को 10 हजार रुपये से 1.50 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया गया।

चंदन राय और अभिनव पांडेय चुने गए एलुमनी ऑफ द ईयर

कमिटी अवार्ड श्रेणी में चंदन राय और पत्रकार अभिनव पांडेय को एलुमनी ऑफ द ईयर, मिलन वोहरा, लिपिका सूद, प्रदीप मल्लिक, संगीता ठाकुर, मिताली मोहंती घोष को लाइफटाइम अचीवमेंट, सुरेश कुमार वशिष्ठ आईएएस, वीरेंद्र मिश्रा आईपीएस, कपिल शर्मा, कुमार अभिषेक, प्रेरणा प्रसाद और अंकिता साहू को पब्लिस सर्विस, आनंद दत्ता और माधव शर्मा को कनेक्टिंग एलुमनी, महाराष्ट्र और बिहार को कनेक्टिंग चैप्टर, डीडी न्यूज समोसा पार्टी को कनेक्टिंग ग्रुप का पुरस्कार मिला। रमेश मुनियप्पा, मनोज कुमार, प्रसाद सान्याल, अरविंद कुमार और एडजरिला डेलिडिया फनाई को इमका पिलर का अवार्ड दिया गया।

Also Read: BS Manthan 2026: भारत में अवसरों की भरमार, सरकार के लिए हर इंडस्ट्री एकसमान – FM सीतारमण

IIMC एलुमनी ने गोल्डन- सिल्वर जुबली जश्न मनाया

इस मौके पर आईआईएमसी से 50 साल पहले पास एमसी जोशी और 25 साल पहले पास 74 एलुमनी को गोल्डन और सिल्वर जुबली सम्मान भी दिया गया। इमका अध्यक्ष सुशील सिंह आईएएस, महासचिव अतुल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कल्याण रंजन, सिमरत गुलाटी, प्रसाद सान्याल और स्मारिका के संपादक संतोष उरांव ने पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व डीजी केजी सुरेश, रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट अमरेंद्र खटुआ, अमिताभ वर्मा, राजेश मलिक, पत्रकार सुप्रिय प्रसाद, मीमांसा मलिक, अखिलेश शर्मा, अनुरंजन झा, आलोक कुमार, इंद्रजीत राय, सुनील सिंह, एसपी सिंह, विभुदत्ता प्रधान, शिशिर सिन्हा, संजय मिश्रा, मोना पार्थसारथी, निगमानंद प्रुस्टी, मिहिर रंजन, रमेश चंद्रा, पीएनबी के जोनल मैनेजर राजेश कुमार, कॉरपोरेट कम्युनिकेटर ज्योति कुमार, दीपक शंकर, अंशुमन गुंजन, अरिजित बनर्जी, आनंद भूषण, हर्षेंद्र वर्धन समेत देश-विदेश से आए एलुमनी शामिल हुए। अगले दो-तीन महीनों में देश-विदेश के कई शहरों में चैप्टर स्तर पर कनेक्शन्स मीट का आयोजन होगा।

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 8:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement