facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता

Bengaluru Open : सुमित नागल को बेंगलूरु ओपन के लिए मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री

Advertisement

नागल भारत के पूर्व शीर्ष खिलाड़ी रहे हैं। वह इस प्रतिष्ठित एटीपी चैलेंजर स्पर्धा (ATP Challenger event) के पांचवें सत्र में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

Last Updated- February 14, 2023 | 6:26 PM IST
Bengaluru Open: Sumit Nagal gets wild card entry for Bengaluru Open
Sumit Nagal Twitter

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को 20 फरवरी से यहां शुरू होने वाले बेंगलूरु ओपन टेनिस टूर्नामेंट के एकल मुख्य ड्रॉ के लिए मंगलवार को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया।

पच्चीस साल के नागल भारत के पूर्व शीर्ष खिलाड़ी रहे हैं। वह इस प्रतिष्ठित एटीपी चैलेंजर स्पर्धा (ATP Challenger event) के पांचवें सत्र में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन कर्नाटक राज्य लॉन टेनिस संघ (केएसएलटीए) द्वारा बेंगलूरु के केएसएलटीए स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

केएसएलटीए के संयुक्त सचिव और बेंगलूरु ओपन के टूर्नामेंट निदेशक सुनील यजमान ने कहा, ‘नागल को पहला वाइल्ड कार्ड देकर हमें खुशी हो रही है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्होंने यहां अपना पहला एटीपी चैलेंजर खिताब जीता है।

हम अपने भारतीय खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के माध्यम से टेनिस की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ एक विश्व स्तरीय मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

नागल ने 2017 में इस टूर्नामेंट में अपना पहला एटीपी चैलेंजर खिताब जीता था। उन्होंने उसके बाद अपने करियर में कुछ प्रभावशाली प्रदर्शन किए। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 2018 और 2020 में अपने अन्य दो मुकाबलों के दौरान क्रमशः क्वार्टर फाइनल और प्री-क्वार्टर फाइनल का रास्ता तय किया।

यह भी पढ़ें : WPL नीलामी: स्मृति मंधाना 3.40 करोड़ रुपये में बिकी, Mumbai Indians ने हरमनप्रीत को 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा

नागल ने कहा, ‘बेंगलूरु ओपन में खेलना मेरे लिए हमेशा खास रहा है क्योंकि यहां मैंने अपना पहला चैलेंजर जीता था। इस जगह से अच्छी यादें, सकारात्मक सोच जुड़ी हुई है। यहां के ऊर्जावान दर्शकों के सामने खेलना हमेशा मजेदार होता है।

मैं टूर्नामेंट में फिर से प्रतिस्पर्धा का मौका देने के लिए बेहद आभारी और उत्साहित हूं। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए मुझे वाइल्ड कार्ड देने के लिए मैं केएसएलटीए का बहुत आभारी हूं। उम्मीद है कि मैं इसका अच्छा उपयोग करूंगा।’

इस टूर्नामेंट के क्वालीफायर मुकाबले 19 और 20 फरवरी को खेले जाएंगे जबकि मुख्य ड्रॉ के मैच 20 फरवरी से शुरू होंगे।

Advertisement
First Published - February 14, 2023 | 6:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement