facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Gold silver price today: साल के अंतिम दिन मुनाफावसूली से लुढ़के सोना चांदी, चेक करें ताजा भाव

Advertisement

Gold silver price today: घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,35,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,40,150 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- December 31, 2025 | 10:51 AM IST
Gold and Silver price today

Gold and Silver price today: इस साल के आखिरी दिन मुनाफावसूली के कारण सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,35,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,40,150 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 339 रुपये की गिरावट के साथ 1,36,327 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,36,666 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 744 रुपये की गिरावट के साथ 1,35,922 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,36,327 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,35,618 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,40,465 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी भी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 9,612 रुपये की गिरावट के साथ 2,41,400 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,51,012 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,0,838 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,174 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,42,000 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,32,228 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 2,54,174 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Outlook 2026: सोना ₹1.60 लाख और चांदी ₹2.75 लाख तक जाएगी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिसले सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार में नरमी देखने को मिल रहा है। Comex पर सोना 4,353 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,386.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 27.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,358.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,584 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 76.06 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 77.91 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.37 डॉलर की गिरावट के साथ 72.54 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 82.67 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,36,327 1,36,666 1,35,922
चांदी 2,41,400 2,51,012 2,40,174
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,353 4,386.30 4,358.70
चांदी 76.06 77.91 72.54

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - December 31, 2025 | 10:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement