facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

उप्र चुनाव: 60 फीसदी मतदान

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:20 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले चरण में पश्चिम के 11 जिलों की 58 सीट पर गुरुवार को हुए मतदान में करीब 60 फीसदी वोट पड़े हैं। मतदान की अवधि एक घंटे बढ़ाने के बाद भी पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले कम लोग वोट डालने निकले। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजे तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले चरण में 58 विधानसभा सीट पर लगभग 57.79 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। पूरे आंकड़े आने के बाद मतदान का आंकड़ा बढऩे की उम्मीद है। खबर लिखे जाने तक मतदान के अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए गए थे। पिछले विधानसभा चुनावों में पहले चरण के मतदान में 15 जिलों की 73 सीट पर 64.22 फीसदी वोट पड़े।
गुरुवार को शामली, बागपत, आगरा सहित कुछ जिलों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की खराबी और छिटपुट झड़पों के अलावा मतदान शांतिपूर्ण रहा। दिल्ली से सटे नोएडा में और आगरा व मथुरा के शहरी इलाकों में मतदान कम रहा तो मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली और बुलंदशहर में खासकर ग्रामीण इलाकों में जमकर वोट पड़े हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शाम पांच बजे तक मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा 62.14 फीसदी वोट पड़े थे जबकि गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में सबसे कम 54.77 फीसदी वोट ही पड़े थे। नोएडा शहर विधानसभा सीट पर तो शाम पांच बजे तक महज 48 फीसदी लोगों अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। हालांकि गौतमबुद्धनगर जिले की जेवर सीट पर  60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। अंतिम सूचना मिलने तक शाम 6 बजे तक पहले चरण के मतदान में सबसे ज्यादा वोट कैराना में पड़ा।

Advertisement
First Published - February 10, 2022 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement