facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC: EMI बढ़ेगी या मिलेगी राहत? RBI की मीटिंग से क्या हैं उम्मीदेंITC Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर में आई रफ्तार, 4% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइसजुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कमTechnical Picks: अगले 3-4 हफ्तों में ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई, 21% तक तेजी की उम्मीदMaruti की 50% मार्केट शेयर पर नजर, Brezza और EV पर बड़ा दांव; ब्रोकरेज बोले- 20% तक आ सकती है तेजीकमजोर नहीं, देर से संभला मॉनसून! अगस्त-सितंबर की बारिश बदल सकती है पूरे साल की तस्वीरManufacturing PMI: जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI गिरकर 53.5 पर, करीब 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची फैक्ट्री गतिविधियांManipal Health Enterprises IPO Allotment: आज जारी होगा शेयर अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMP और लिस्टिंग की उम्मीद2030 के बाद Tata Steel का कच्चा माल कहां से आएगा? कंपनी ने खोला पूरा प्लान, शेयर पर कितना है टारगेटअलविदा ग्लास्गो, अब अहमदाबाद की बारी… भारत को मिली राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की बैटन

फिर खुली माया की चुनावी पोटली

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:01 PM IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने ललितपुर जिले मे 30 मेगावॉट का जल विद्युत संयंत्र लगाने का फैसला किया है।
राज्य कैबिनेट की गुरुवार को हुई बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दे दी गयी है। साथ ही राज्य के कर्मचारियों की केंद्र के समान पेंशन में संशोधन की पुरानी मांग भी मान ली गयी है।
मायावती की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जल विद्युत परियोजना को बनाने और संचालन का काम उत्तर प्रदेश सरकार का उपक्रम जल विद्युत निगम को देने का भी फैसला किया गया है। इस संयत्र की स्थापना ललितपुर के डाकुआ नामक स्थान पर की जाएगी।
कैबिनेट की बैठक के अन्य फैसलों में अहम राज्य कर्मचारियों के पेंशन में संशोधन है। इस फैसले के बाद राज्य सरकार के 11 लाख से भी ज्यादा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को केंद्र की तर्ज पर पेंशन मिलेगा। राज्य सरकार के मुताबिक अब से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन के रूप में उनके अंतिम वेतन का आधा तो कम से कम मिलेगा ही।
राज्य सरकार ने पेंशन और वेतन की बढ़ी हुई राशि के लिए अतिरिक्त प्रावधान बजट पेश करते समय पूरक अनुदान मांगों में कर दिया था। राज्य सरकार ने इस साल के लिए बजट पेश करते समय 4,662 करोड़ रुपये की पूरक अनुदान मांगे भी पेश की थीं।
एक और फैसले में राज्य सरकार ने उसर भूमि सुधार परियोजना के तीसरे चरण को मंजूरी दे दी है। विश्व बैंक की मदद से चलने वाली इस परियोजना में 1.6 लाख हेक्टेयर उसर भूमि का सुधार कर उसे खेती के लायक बनाया जाएगा ।
जबकि बुंदेलखंड के बीहड़ों में भी 0.05 लाख हेक्टेयर जमीन का सुधार किया जाएगा। इस परियोजना में विश्व बैंक 56 फीसदी खर्च उठाएगा जबकि राज्य सरकार की भागीदारी 16 फीसदी की होगी। राज्य कैबिनेट ने नोएडा में एक उच्च स्तरीय तकनीकी संस्थान खोलने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

Advertisement
First Published - February 26, 2009 | 9:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement