facebookmetapixel
Advertisement
Milky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफरChild Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैनबाजार खुलते ही 10% टूटा गोदरेज ग्रुप का ये स्टॉक, ब्रोकरेज हैं बुलिश, 59% तक रिटर्न संभवचंद्रशेखरन के हटने की खबरों का टाटा समूह के शेयरों पर दिखेगा असर! क्या कहते हैं जानकारटाटा संस में बड़ा बदलाव संभव! AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरनGold silver price today: निवेश मांग व केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोना ₹1,182 तेज, चांदी ₹2,314 चढ़ीStock Market Update: सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24300 के नीचे; TCS, टाइटन, टाटा स्टील टॉप लूजर

उद्योगों को गुजरात आने का न्योता

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:06 PM IST

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वैश्विक और घरेलू उद्योगों को अपना कारोबार उनके राज्य में स्थानांतरित करने के लिए आज आमंत्रित किया। महामारी के बाद अपना ठिकाना बदलने का प्रयास कर रहे कारोबारियों से पटेल ने कहा कि गुजरात में निवेश के अनुकूल माहौल है और वहां अवसरों की भी भरमार है। पटेल ने ये बातें वाइब्रैंट गुजरात ग्लोबल समिट के पहले यहां आयोजित एक रोड शो में कहीं। अगले वर्ष जनवरी में आयोजित होने जा रहे वाइब्रैंट गुजरात ग्लोबल समिट के 10वें संस्करण को ‘आत्मनिर्भर गुजरात से आत्मनिर्भर भारत’ की थीम पर आयोजित किया जा रहा है।
पटेल ने कहा कि बीते ढाई दशक में राजनीतिक स्थिरता, समग्र विकास को लेकर प्रतिबद्धता तथा अनुकूल माहौल ने गुजरात को वैश्विक विकास का रोल मॉडल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने जोर दिया कि पूरी दुनिया में गुजरात को निवेश की दृष्टि से भारत का सबसे पसंदीदा राज्य माना जाता है। उन्होंने कहा कि गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के विकास के लिए देखे गए आत्मनिर्भर भारत के विजन को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। पटेल ने कहा कि राज्य सरकार अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, डिजिटल नेटवर्क, फिनटेक, स्टार्टअप, ई-वाहन, शोध एवं विकास, पर्यटन आदि क्षेत्रों में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने पर ध्यान दे रही है।  उन्होंने वित्तीय संस्थानों, फिनटेक कंपनियों तथा स्टार्टअप को आमंत्रित किया कि वे राज्य की गिफ्ट सिटी में निवेश करें तथा वहां से कारोबार करें।
राज्य केमुख्य सचिव पंकज कुमार ने सम्मेलन के मुख्य बिंदु प्रस्तुत करते हुए कहा कि 33 लाख एमएसएमई राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

Advertisement
First Published - December 2, 2021 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement