facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results Today: DLF, IREDA, UPL समेत 85 से ज्यादा कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे; निवेशकों की रहेगी नजरGold, Silver Price Today: US-ईरान वार्ता शुरू होने की खबर से ₹202 सोना चढ़ा, चांदी ₹797 चमकीM&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीआज से F&O ट्रेडिंग में नया नियम लागू, अब ऐसे तय होगी शेयर की अंतिम कीमत; जानिए क्या बदला7% पर मिलेगा Home Loan! सरकारी बैंक लेकर आया ‘मॉनसून धमाका’कोयला उत्पादन में बड़ा उछाल, सरकार ने जारी किए नए आंकड़ेVedanta का बड़ा ऐलान! इस साल 20,000 करोड़ रुपये घटाएगी कर्जचीन के ट्रकों पर सरकार की बड़ी तैयारी! 10% से 40% हो सकता है आयात शुल्कसहकारी बैंक बदलेंगे? सरकार ने शुरू की बड़ी कवायदकॉफी कारोबार में बड़ा दांव! Kaapi Machines ने पहली बार जुटाए ₹50 करोड़, अब विस्तार की तेज तैयारी

हिमाचल का बजट हुआ पेश

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:12 AM IST

केंद्र के अंतरिम बजट की तरह ही सोमवार को पेश हुआ हिमाचल प्रदेश का बजट भी कुछ खास लेकर नहीं आया। राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने वर्ष 2009-10 के लिए राज्य का बजट पेश किया।
इस दौरान कुल राजस्व प्राप्ति 10,478 करोड़ रुपये रहने की संभावना जताई गई है, जबकि राजस्व खर्च 10,222 करोड़ रुपये संभावित है। राजकोषीय घाटा जीडीपी का 3.54 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। कुल अनुमानित खर्च 13,075 करोड़ रुपये है जबकि वेतन पर कुल 3,748 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
ब्याज के रूप में करीब 2,053 करोड़ रुपये के भुगतान का अनुमान व्यक्त किया गया है। वहीं दूसरी ओर सरकार को ऋण की अदायगी पर 981 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है जबकि पेंशन पर 1,299 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है।
राज्य को 24 से 56 फीसदी मुफ्त दिलाने के लिए ऊर्जा क्षेत्र में बोलियों के लिए प्रतियोगिता को बढ़ावा दिया जाएगा। सड़कों के लिए प्रावधान को 305 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 480 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
पर्यटन क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए 350 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई। धूमल ने राज्य परिवहन की बसों के लिए भाड़े में 10 फीसदी की कटौती की है। ग्रामीण सड़कों पर चलने वाली बसों के लिए रोड टैक्स खत्म कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - February 16, 2009 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement