facebookmetapixel
DSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह

Central Banks Gold Buying: RBI ने जमकर खरीदा सोना, भारत के गोल्ड रिजर्व में 20 महीनों का सबसे शानदार इजाफा

नए साल के पहले महीने में आरबीआई की खरीदारी बढ़कर 20 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। 

Last Updated- March 14, 2024 | 5:50 PM IST
RBI MPC Meet

Central Banks Gold Buying Jan 2024: भारत के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से नए साल की शुरुआत में एक बार फिर सोने की जमकर खरीदारी की गई। नए साल के पहले महीने में आरबीआई की खरीदारी बढ़कर 20 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। जबकि पिछले दो महीने के दौरान आरबीआई ने सोने की खरीदारी से परहेज किया था।

सोने (gold) की कीमतों को परवान चढ़ाने में केंद्रीय बैंकों (central banks) की खरीदारी का बड़ा योगदान रहा है। सोने की कीमतों में फिलहाल रिकॉर्ड तेजी देखी जा रही है। घरेलू बाजार में जहां सोना 66 हजार के स्तर को पार कर गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय कीमतें 2,200 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर है।

जानकारों के अनुसार इन्वेस्टमेंट डिमांड में सुस्ती के बावजूद अगर गोल्ड इतना बेहतर प्रदर्शन कर रहा है तो इसकी बड़ी वजह केंद्रीय बैंकों की तरफ से सोने की लगातार हो रही खरीद है। गोल्ड ईटीएफ में निवेश लगातार 9वें महीने फरवरी 2024 में घटा है। जबकि केंद्रीय बैंकों के सोने के निवेश में लगातार 8वें महीने जनवरी 2024 में  इजाफा हुआ।

Sovereign Gold Bond: अबतक के सबसे ज्यादा प्राइस पर प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन का मौका, ग्रॉस रिटर्न 117 फीसदी से ज्यादा

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council)  की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2024 के दौरान दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की तरफ से नेट 39 टन सोने की खरीद की गई। दिसंबर के मुकाबले यह दोगुना से भी ज्यादा है। दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने दिसंबर 2023 के दौरान नेट 17 टन (संशोधित) सोना खरीदा था।

खरीदारी के मामले में कौन देश रहे आगे

पहले नंबर पर

इसी रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2024 में सबसे ज्यादा खरीदारी तुर्किए के केंद्रीय बैंक (CBRT) की तरफ से की गई। तुर्किए के केंद्रीय बैंक ने इस दौरान अपने गोल्ड रिजर्व में 12 टन का इजाफा किया। जनवरी 2024 अक्टूबर के अंत तक तुर्किए का गोल्ड रिजर्व बढ़कर 552 टन तक पहुंच गया। फरवरी 2023 के ऑल टाइम हाई से यह केवल 6  फीसदी कम है।  तुर्किए का गोल्ड रिजर्व फरवरी 2023 में 587 टन के रिकॉर्ड हाई पर चला गया था।

Gold ETF: लगातार 11वें महीने गोल्ड ईटीएफ ने दिखाया दम, फरवरी में निवेश 6 महीने के उच्चतम स्तर पर

दूसरे नंबर पर

दूसरे नंबर पर रहा चीन का केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBoC) । चीन के केंद्रीय बैंक की तरफ से जनवरी 2024 के दौरान 10 टन सोने की खरीदारी की गई। यह लगातार 15वां महीना है जब चीन का केंद्रीय बैंक सोने का नेट खरीदार रहा। जनवरी 2024 के अंत तक चीन का गोल्ड रिजर्व बढ़कर 2,245 टन तक पहुंच गया। अक्टूबर 2022 की तुलना में यह तकरीबन 300 टन ज्यादा है। इसी वक्त से चीन के केंद्रीय बैंक ने सोने की खरीद को लेकर जानकारी फिर से साझा करना शुरू किया था।

तीसरे नंबर पर

जनवरी 2024 में तकरीबन 9 टन सोने की खरीदारी के साथ भारत का केंद्रीय बैंक आरबीआई (RBI) तीसरे नंबर पर रहा। भारत का गोल्ड रिजर्व बढकर अब 812 टन तक पहुंच गया है। अक्टूबर 2023 के बाद पहली बार आरबीआई के गोल्ड रिजर्व में किसी महीने इजाफा दर्ज किया गया है। साथ ही जुलाई 2022 के बाद आरबीआई के गोल्ड रिजर्व में यह सबसे बड़ा इजाफा है। इससे पहले आरबीआई (RBI) ने कैलेंडर ईयर 2023 की पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी तिमाही के दौरान क्रमश: 7.27 टन, 2.80 टन, 9.21 टन और 2.8  टन सोना खरीदा था ।

कजाकिस्तान, जॉर्डन और चेक रिपब्लिक के केंद्रीय बैंक सोने की खरीदारी के मामले में जनवरी 2024 के दौरान क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर रहे। कजाकिस्तान, जॉर्डन और चेक रिपब्लिक के केंद्रीय बैंक के केंद्रीय बैंकों ने इस अवधि के दौरान अपने गोल्ड रिजर्व में क्रमश: 6 टन, 3 टन और 2 टन का इजाफा किया।

बिक्री के मामले में आगे

सेलिंग के मामले में रूस का केंद्रीय बैंक अग्रणी रहा। रूस के केंद्रीय बैंक की तरफ से जनवरी 2024 के दौरान नेट 3 टन सोने की बिक्री की गई।

2023 में कैसी रही थी खरीदारी

पिछले कैलेंडर ईयर यानी 2023 के दौरान केंद्रीय बैंकों की खरीदारी में 1,037.38 टन का इजाफा हुआ। 2022 की रिकॉर्ड खरीदारी से यह थोड़ा कम रहा। कैलेंडर ईयर 2022 में रिकॉर्ड 1,081.88 टन सोने की खरीदारी की गई थी।

वर्ष                 नेट खरीदारी (Net purchases)

2023               +1,037.38 टन

2022               +1,081.88 टन

2021               +450.11 टन

2020               +254.94 टन

2019                +605.41 टन

2018               +656.23 टन

2017               +378.56 टन

2016              +394.86 टन

2015               +579.55 टन

2014              +601.13 टन

2013               +629.45 टन

2012              +569.18 टन

2011             +480.79 टन

2010              +79.15 टन

(Source: World Gold Council)

पिछले कैलेंडर ईयर के दौरान चीन सोने की खरीद के मामले में अग्रणी रहा। चीन के केंद्रीय बैंक ने 2023 के दौरान अपने गोल्ड रिजर्व में 225 टन का इजाफा किया। जब से चीन ने अपने गोल्ड रिजर्व को लेकर जानकारी साझा करना शुरू किया है यानी 1977 से किसी एक साल के दौरान यह सबसे बड़ा इजाफा है। पोलैंड और सिंगापुर के केंद्रीय बैंक इस मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे।

 2023             नेट खरीदारी (Net purchases)

चीन:               +224.88 टन

पोलैंड:           +130.03 टन

सिंगापुर:         +76.51 टन

लीबिया:           +30.01 टन

चेक रिपब्लिक:  +18.71 टन

भारत:            +16.22 टन

इराक:           +12.25 टन

कतर :            +7.44 टन

फिलीपींस :     +7.10 टन

किर्गिस्तान:      +6.95 टन

(Source: World Gold Council)

 2023 के दौरान नेट बिक्री

2023                                    नेट बिक्री (Net sales)

कजाकिस्तान                       -47.39 टन

उज़्बेकिस्तान                       -24.57 टन

बोलीविया                           -18.20 टन

कंबोडिया                          -10.08 टन

जर्मनी                               -2.49 टन

क्रोएशिया                       – 1.93 टन

तुर्किए                             -1.58 टन

ताइवान                          -1.24 टन

ताजिकिस्तान                  -1.04 टन

(Source: World Gold Council)

पिछले कैलेंडर ईयर की चौथी तिमाही के दौरान केंद्रीय बैंकों के गोल्ड रिजर्व में 229 टन की बढोतरी दर्ज की गई थी। कैलेंडर ईयर 2023  की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान केंद्रीय बैंकों की तरफ से नेट 337.1 टन सोने की खरीद की गई। तीसरी तिमाही के दौरान सोने की खरीदारी का यह दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड था। इससे पहले तीसरी तिमाही के दौरान सबसे ज्यादा खरीदारी केंद्रीय बैंकों की तरफ से पिछले कैलेंडर ईयर (2022) के दौरान की गई थी। कैलेंडर ईयर 2022 की समान तिमाही के दौरान रिकॉर्ड 459 टन नेट सोने की खरीद की गई थी।

First Published - March 14, 2024 | 2:22 PM IST

संबंधित पोस्ट