facebookmetapixel
Advertisement
EPFO का छिपा हुआ फायदा! नौकरीपेशा लोगों को मिलता है 7 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा, जानिए कैसे₹74 का यह Bank Stock पहुंच सकता है ₹85 तक? 3 ब्रोकरेज हुए बुलिशVedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिशक्या इस बार मानसून देगा धोखा? अगले दो हफ्तों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनीGold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पारअमेरिका में गेहूं की फसल घटी, फिर भी क्यों बढ़ गया दुनिया का गेहूं भंडार?डायबिटीज की दवाओं से कमाई का मौका! इस फार्मा कंपनी पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्सभारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! 2027 तक कंपनियां करेंगी 31,299 करोड़ रुपये का निवेश

8th Pay Commission पर संशय बरकरार! सरकार ने इसे लागू करने की तारीख पर क्या कहा?

Advertisement

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में कहा कि 12 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सिफारिशें तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है

Last Updated- December 09, 2025 | 7:13 PM IST
Rupee
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आठवीं केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) का गठन हो चुका है, लेकिन इसकी सिफारिशें कब से लागू होंगी, इस बारे में अभी कुछ साफ नहीं है। लोकसभा में सरकार के बयान से यही पता चलता है।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में जवाब देते हुए कहा कि आयोग के कार्यक्षेत्र (ToR) को 3 नवंबर को नोटिफाइड कर दिया गया है। इसी के साथ करीब 1.2 करोड़ मौजूदा और रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के वेतन, पेंशन और भत्तों की समीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

ToR में आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए गठन की तारीख से 18 महीने का समय दिया गया है। यानी रिपोर्ट कब तक आएगी, उसकी एक बड़ी समय-सीमा तो तय हो गई, लेकिन मंत्री ने न रिपोर्ट जमा करने की तारीख और न ही लागू करने की तारीख बताई।

पहले के आयोगों का रिकॉर्ड

सरकार ने अभी कोई ठोस समयसीमा नहीं बताई है, लेकिन पिछले आयोगों को देखें तो कुछ अंदाजा लगता है:

  • 7वीं CPC: गठन से लागू होने तक करीब ढाई साल लगे।
  • 6वीं CPC: लगभग 22 महीने।
  • 5वीं CPC: करीब साढ़े तीन साल।

हर बार समय अलग-अलग रहा है, इसलिए 8वीं CPC कब लागू होगी, यह कहना अभी मुश्किल है।

Also Read: 1.24 लाख रिटायर्ड कर्मचारियों को राहत! सरकार ने कहा: EPFO हायर पेंशन वाली 99% अर्जियां निपटा चुकी

लागू करने की तारीख अभी तय नहीं

सांसदों ने खास तौर पर पूछा था कि क्या आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी, जैसा पहले होता आया है। पंकज चौधरी ने साफ मना कर दिया और कहा कि रिपोर्ट आने व सरकार द्वारा उसकी समीक्षा के बाद ही लागू करने की तारीख तय होगी।

बजट में प्रावधान की संभावना

यह भी पूछा गया कि 2026-27 के बजट में 8वीं CPC के लिए पैसा रखा जाएगा या नहीं। मंत्री ने कहा कि सिफारिशें मंजूर होने के बाद ही सरकार इसके लिए जरूरी बजट प्रावधान करेगी। यानी पहले रिपोर्ट, फिर बजट बाद में।

कितनों पर असर और आगे क्या?

इस आयोग से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग 69 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। सांसदों ने देरी की चिंता भी जताई। मंत्री ने कहा कि आयोग तय तरीके से वेतन संरचना की समीक्षा करेगा और सभी जरूरी बातों को ध्यान में रखेगा।

फिलहाल आयोग काम शुरू कर चुका है, लेकिन समयसीमा अभी खुली हुई है। 2026 में जैसे-जैसे 18 महीने पूरे होते जाएंगे, कर्मचारी और पेंशनभोगी इसे बहुत करीब से देखते रहेंगे।

Advertisement
First Published - December 9, 2025 | 7:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement