facebookmetapixel
Advertisement
आतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्ज

IIT Placements 2025: एमेजॉन, गूगल, फ्लिपकार्ट सहित कई बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए कैंपस पहुंची

Advertisement

पहले दिन दोपहर 1 बजे तक आईआईटी रुड़की के 8 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव और 428 को घरेलू कंपनियों में नौकरी के प्रस्ताव मिले

Last Updated- December 01, 2025 | 10:49 PM IST
IIT Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्लेसमेंट अभियान के पहले दिन फ्रेशर पेशेवरों को अपने यहां नियुक्त करने के लिए कई कंपनियां कैंपस में आईं। पहले दिन दोपहर 1 बजे तक आईआईटी रुड़की के 8 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव और 428 को घरेलू कंपनियों में नौकरी के प्रस्ताव मिले। शाम के समय और भी प्रस्ताव आए, जिन्हें बाद में गिना जाएगा। इस चरण में एमेजॉन, अमेरिकन एक्सप्रेस, चिपमेकर एनवीडिया, क्वालकॉम, हेज फंड कंपनी डीई शॉ, एआई डेटा प्लेटफॉर्म डेटाब्रिक्स, इटरनल (जोमैटो), फ्लिपकार्ट और गूगल जैसी नामचीन कंपनियां प्लेसमेंट अभियान में हिस्सा लेने कैंपस आईं।

सामान्य तकनीकी कंपनियों के अलावा दा विंची डेरिवेटिव्स, एनके सिक्योरिटीज रिसर्च, रूब्रिक और निवेश फर्म स्क्वैयरपॉइंट कैपिटल जैसी प्रोप्राइटरी और एल्गोरिदम ट्रेडिंग कंपनियों से भी छात्रों को नौकरी के प्रस्ताव मिल रहे हैं। इस पर टिप्पणी करते हुए आईआईटी रुड़की ने कहा कि उसने कई क्षेत्रों में अग्रणी संगठनों के व्यापक और विविध पूल के साथ रणनीतिक रूप से सहयोग किया है, ताकि व्यापक और व्यवस्थित रूप से नौकरी परिदृश्य तैयार किया जा सके। संस्थान ने एक बयान में कहा, ‘एआई, डेटा एनालिटिक्स, सेमीकंडक्टर टेक्नॉलजी, स्थिरता और कोर इंजीनियरिंग डोमेन पर विशेष जोर देने के साथ-साथ संस्थान स्वयं को तेजी से विकसित हो रहे उद्योग परिदृश्य के साथ जोड़ने का प्रयास कर रहा है।’

दिल्ली, मुंबई, मद्रास, कानपुर, खड़गपुर और वाराणसी (आईआईटी-बीएचयू) सहित अन्य परिसरों में भी इसी तरह का रुझान देखा गया है।

Advertisement
First Published - December 1, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement