facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेकLife Insurance Outlook: जून में मजबूत ग्रोथ के बाद किन इंश्योरेंस शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज? जानिए टॉप पिकQ1 Preview: कच्चे माल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, फिर भी इन 4 FMCG शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज35 दिन देरी से पूरे देश में पहुंचा मॉनसून, बारिश की कमी घटकर 15%; खरीफ बोआई को मिलेगी रफ्तारभारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच न्यूक्लियर, डिफेंस और खनिज क्षेत्रों में अहम समझौते; क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर बनाने पर सहमतिMax Healthcare, Medanta समेत इन 7 हेल्थकेयर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, Q1 से पहले बढ़ा भरोसाITR Filing 2026: 90% कार खरीदार नहीं जानते ये टैक्स रिफंड ट्रिक! Form 26AS से ऐसे वापस लें TCS का पैसाUS-ईरान तनाव का असर हॉर्मुज पर, जहाजों की आवाजाही थमीऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को PM मोदी का न्योता, CECA समझौते को जल्द पूरा करने पर दिया जोर

अमेरिका में विदेशी छात्रों का नया रिकॉर्ड, पहली बार भारतीयों की हिस्सेदारी 30% पार

Advertisement

न्यूयॉर्क के इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरनैशनल एजुकेशन के हाल में जारी वार्षिक आंकड़ों से यह पता चला है

Last Updated- November 21, 2025 | 10:25 PM IST
Indian Students
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अमेरिका में विदेशी छात्रों की हिस्सेदारी 2024-25 शैक्षणिक वर्ष (अगस्त से मई) के दौरान अब तक की सबसे अधिक 6.1 प्रतिशत पर पहुंच गई है। न्यूयॉर्क के इंस्टिट्यूट ऑफ इंटरनैशनल एजुकेशन के हाल में जारी वार्षिक आंकड़ों से यह पता चला है। आंकड़े इसलिए खास हैं क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप तो विदेशी छात्रों को स्थानीय शिक्षा प्रणाली के लिए व्यावसायिक तौर पर बेहतर बता रहे हैं मगर अमेरिकी प्रशासन स्टूडेंट वीजा जारी करने में सख्ती बरत रहा है।

अमेरिका में पंजीकरण कराने वाले विदेशी छात्रों की संख्या शैक्षणिक वर्ष 2000-01 में 5.4 लाख थी। वर्ष 2024-25 तक यह दोगुनी होकर 11.7 लाख पर पहुंच गई। चीन और भारत दोनों देशों से सबसे अधिक छात्र अमेरिका पढ़ने जाते हैं। पहली बार 2024-25 के शैक्षणिक वर्ष में अमेरिका जाने वाले सभी विदेशी छात्रों में भारतीयों की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर गई।

Also Read: जॉन क्लार्क, माइकल डेवोरेट और जॉन मार्टिनिस ने जीता 2025 का फिजिक्स नोबेल पुरस्कार

चीनी छात्रों की हिस्सेदारी  2019-20 और 2020-21 में 34 प्रतिशत थी, जिसके बाद इसमें लगातार गिरावट आई है। वर्ष 2024-25 में अमेरिका में ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ओपीटी) कर रहे लगभग 49 प्रतिशत विदेशी छात्र भारतीय थे। 2014-15 के मुकाबले यह आंकड़ा दोगुना है। अमेरिका में 2024-25 के दौरान स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) में पढा़ई करने वाले छात्रों के मूल देश की बात करें तो शीर्ष पांच में सबसे अधिक 75 प्रतिशत हिस्सेदारी भारतीयों की थी।

Advertisement
First Published - November 21, 2025 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement