facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

Aadhaar PVC Card: नए साल की शुरुआत में बनवाएं नया PVC आधार कार्ड, सिर्फ ₹75 में; जानें कैसे

Advertisement

PVC आधार कार्ड अब एटीएम कार्ड की तरह मजबूत, वॉलेट में रखने लायक और ऑनलाइन ऑर्डर करने योग्य हो गया है।

Last Updated- January 05, 2026 | 10:15 AM IST
Aadhaar PVC Card
Representative Image

Aadhaar PVC Card: आधार कार्ड आज सिर्फ पहचान पत्र नहीं रह गया है। यह बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई जरूरी सेवाओं के लिए अनिवार्य हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए UIDAI ने PVC आधार कार्ड की सुविधा शुरू की है। यह कार्ड दिखने में एटीएम कार्ड जैसा, मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ होता है।

PVC आधार कार्ड क्या है?

PVC आधार कार्ड पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) से बना होता है। इसका आकार छोटा और वॉलेट में रखने के लिए आसान होता है। पारंपरिक कागज वाले आधार कार्ड की तुलना में यह अधिक सुरक्षित और लंबे समय तक उपयोग योग्य होता है। इसमें QR कोड, होलोग्राम, माइक्रो टेक्स्ट और गिलोश पैटर्न जैसी सुरक्षा सुविधाएँ भी मौजूद हैं।

ऑनलाइन सुधार की सुविधा

अब आधार में नाम, पता और मोबाइल नंबर की जानकारी ऑनलाइन भी अपडेट की जा सकती है। यह सुविधा 1 नवंबर से लागू हो गई है। नाम और पता बदलने का शुल्क ₹50 से बढ़कर ₹75 कर दिया गया है। हालांकि, ऑनलाइन अपडेट 14 जून, 2026 तक मुफ्त रहेगा। ऑफलाइन यानी आधार सेवा केंद्र पर शुल्क बढ़ा दिया गया है। फोटो अपडेट के लिए अब ₹125 और आधार रीप्रिंट के लिए ₹40 देना होगा।

UIDAI ने यह सुविधा इसलिए शुरू की है ताकि लोगों को आधार सेवा केंद्र तक जाने की जरूरत न पड़े। नया सिस्टम सीधे डेटाबेस से जानकारी सत्यापित कर देगा।

PVC आधार कार्ड कैसे ऑर्डर करें

PVC आधार कार्ड का ऑर्डर UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर किया जा सकता है। प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. वेबसाइट पर Get Aadhaar सेक्शन में जाएं।

  2. Order Aadhaar PVC Card पर क्लिक करें।

  3. अपना 12 अंकों का आधार नंबर या VID दर्ज करें।

  4. कैप्चा भरें और मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए वेरिफाई करें।

  5. ऑनलाइन ₹50 की फीस (GST और स्पीड पोस्ट सहित) UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करें।

पेमेंट पूरी होते ही आपका PVC आधार कार्ड ऑर्डर हो जाएगा।

Advertisement
First Published - January 5, 2026 | 10:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement