facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

स्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेल

Advertisement

अजमेरा रियल्टी 5:1 स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है, रिकॉर्ड डेट 15 जनवरी 2026 तय; शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये होगी

Last Updated- January 06, 2026 | 8:29 AM IST
Stock Split

रियल एस्टेट कंपनी Ajmera Realty अपने शेयर का 5:1 स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। इसका मतलब है कि कंपनी का एक शेयर अब पांच शेयरों में बदल जाएगा। इस फैसले का मकसद शेयर की कीमत कम करना, लिक्विडिटी बढ़ाना और छोटे निवेशकों को आकर्षित करना है। कंपनी ने बताया है कि 15 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। जो निवेशक इस तारीख तक कंपनी के शेयरधारक होंगे, उन्हें स्टॉक स्प्लिट का फायदा मिलेगा।

अभी कंपनी का एक शेयर 10 रुपये फेस वैल्यू का है। स्टॉक स्प्लिट के बाद यह एक शेयर टूटकर 2 रुपये फेस वैल्यू के 5 शेयर बन जाएगा। इससे कंपनी के कुल शेयरों की संख्या 3.93 करोड़ से बढ़कर 19.67 करोड़ हो जाएगी, लेकिन निवेश की कुल कीमत में कोई बदलाव नहीं होगा। कंपनी ने पहले एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा था कि शेयरधारकों ने 11 दिसंबर 2025 को पोस्टल बैलेट के जरिए इस स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी थी। सोमवार को अजमेरा रियल्टी का शेयर 1.13% गिरकर 992.90 रुपये पर बंद हुआ। निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए कि एक्स-डेट पर शेयर की कीमत स्टॉक स्प्लिट के हिसाब से अपने आप एडजस्ट हो जाएगी।

स्टॉक स्प्लिट क्या होता है?

स्टॉक स्प्लिट में कंपनी शेयरों की संख्या बढ़ाती है और एक शेयर की कीमत कम कर देती है। इससे शेयर खरीदना आसान होता है और बाजार में कारोबार बढ़ता है।

स्टॉक स्प्लिट का फायदा पाने के लिए निवेशक का नाम रिकॉर्ड डेट (15 जनवरी 2026) को शेयरधारक के रूप में दर्ज होना चाहिए। भारत में शेयर बाजार T+1 सेटलमेंट सिस्टम पर चलता है, यानी शेयर खरीदने के एक दिन बाद खाते में आते हैं। इसलिए निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक ट्रेडिंग दिन पहले शेयर खरीदना होगा।

कंपनी के तिमाही नतीजे

अजमेरा रियल्टी का Q2FY26 में शुद्ध मुनाफा Rs 30.4 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 14.1% कम है। हालांकि, कंपनी की आय 9.5% बढ़कर Rs 219 करोड़ हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 200 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - January 6, 2026 | 8:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement