facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Closing Bell: निफ्टी 26,178 पर बंद, सेंसेक्स 376 अंक नीचे; तेल-गैस शेयरों में गिरावट, फार्मा शेयरों में बढ़त

Advertisement

कारोबार के अंत में NSE निफ्टी 50, 71.60 अंकों की गिरावट के साथ 26,178.70 पर बंद हुआ। वहीं BSE सेंसेक्स 376.28 अंक फिसलकर 85,063.34 के स्तर पर आ गया

Last Updated- January 06, 2026 | 4:03 PM IST
Stock Market today
Representative Image

Stock Market Update, 06 January 2026: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कमजोरी देखने को मिली। दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बड़े शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसका असर बाजार की चाल पर साफ दिखा।

रिलायंस की कमजोरी से बाजार पर दबाव

कारोबार के अंत में NSE निफ्टी 50, 71.60 अंकों की गिरावट के साथ 26,178.70 पर बंद हुआ। वहीं BSE सेंसेक्स 376.28 अंक फिसलकर 85,063.34 के स्तर पर आ गया। बाजार में शुरुआत से ही सतर्कता का माहौल रहा। टैरिफ से जुड़ी चिंताओं और NSE के साप्ताहिक डेरिवेटिव्स एक्सपायरी के कारण निवेशक संभलकर कारोबार करते दिखे। कई दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली भी देखने को मिली।

निफ्टी 50 में रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे। इन शेयरों की कमजोरी ने बाजार को नीचे खींचा। दूसरी ओर अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज, बजाज ऑटो और आईसीआईसीआई बैंक में खरीदारी दिखी और ये शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

मिडकैप- स्मॉलकैप में सीमित हलचल

ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 लगभग सपाट बंद हुए। इससे संकेत मिला कि निवेशक फिलहाल चुनिंदा शेयरों में ही दिलचस्पी दिखा रहे हैं और बड़े फैसलों से बच रहे हैं।

सेक्टर के स्तर पर निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। यह इंडेक्स करीब 1.8 फीसदी टूट गया, क्योंकि ऊर्जा से जुड़े शेयरों में दबाव बना रहा। इसके उलट निफ्टी फार्मा इंडेक्स में मजबूती देखने को मिली और यह बढ़त के साथ बंद हुआ, जहां निवेशकों ने सुरक्षित माने जाने वाले शेयरों में खरीदारी की।

Advertisement
First Published - January 6, 2026 | 7:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement