facebookmetapixel
Advertisement
1601 नंबर से आएगी अधिकृत कॉल, TRAI ने ठगी रोकने के लिए बढ़ाया दायरानरसिम्हा राव-मनमोहन से वाजपेयी-मोदी तक: एनके सिंह ने बताया कैसे बदला भारत की आर्थिक स्थिरता का सफरझारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित धांधली पर बवाल, छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्जGen Z तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में RSS, विशाखापत्तनम में होगी अहम बैठकBP India 2030 तक तेल-गैस क्षेत्र में करेगी $4 अरब का निवेश, ‘समुद्र मंथन’ योजना से कंपनी को बड़ी उम्मीदेंBrand Canvas 2026 का ग्रैंड फिनाले 11 अगस्त को बेंगलूरु में, 10 टीमें करेंगी मुकाबलाAI जॉब्स के लिए स्किल गैप की जानकारी नहीं, PMKVY 4.0 में 53,449 ने कराया रजिस्ट्रेशनग्राहकों-छोटे दुकानदारों के लिए UPI रहेगा फ्री, केवल बड़े कारोबारी लेनदेन पर ही MDR लागू करने की तैयारी: FMअमेरिकी टेक यूनिकॉर्न में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी, हर 10 में 1 कर्मचारी भारतीयFCNR(B) योजना से बॉन्ड बाजार में आई बहार, 5 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड में बड़ी गिरावट

फोनपे ने आईपीओ के लिए UDRHP दाखिल किया, सिर्फ ओएफएस से जुटाएगी पूंजी

Advertisement

बताया जाता है कि फोनपे लगभग 15 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर ओएफएस के जरिए करीब 12,000 करोड़ रुपये (1.35 अरब डॉलर) जुटाने की संभावना देख रही है

Last Updated- January 22, 2026 | 9:34 PM IST
PhonePe IPO

वॉलमार्ट समर्थित फिनटेक कंपनी फोनपे ने विशुद्ध ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिये धन जुटाने के लिए बाजार नियामक के पास अपडेटेड ​विवरणिका का मसौदा (यूडीआरएचपी) जमा कराया है। प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) में 5.06 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल है।

वॉलमार्ट इंटरनैशनल होल्डिंग्स इंक के स्वामित्व वाली कंपनी डब्ल्यूएम डिजिटल कॉमर्स होल्डिंग्स इसकी प्रवर्तक है। उसके समेत मौजूदा निवेशक 4.6 करोड़ शेयर बेचने की योजना बना रहे हैं। टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट क्रमशः 10.39 लाख और 36.78 लाख शेयर बेचेंगी।

बेंगलूरु की फिनटेक कंपनी फोनपे में वॉलमार्ट की 71.77 फीसदी हिस्सेदारी है। जनरल अटलांटिक के पास 8.98 फीसदी और हेडस्टेड के पास 5.73 फीसदी हिस्सेदारी है। फोनपे के सह-संस्थापक समीर निगम और राहुल चारी के पास कंपनी की 2.55-2.55 फीसदी हिस्सेदारी है। फोनपे को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से आईपीओ के लिए मंजूरी मिलने के एक दिन बाद अपडेटेड डीआरएचपी जमा कराया गया है।

बताया जाता है कि फोनपे लगभग 15 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर ओएफएस के जरिए करीब 12,000 करोड़ रुपये (1.35 अरब डॉलर) जुटाने की संभावना देख रही है। यह आईपीओ ऐसे समय आ रहा है जब पेटीएम, मोबिक्विक, इन्फीबीम एवेन्यूज और पाइन लैब्स सहित कई फिनटेक कंपनियां भारतीय शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हो चुकी हैं।

फोनपे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस में बाजार की अगुआ है और वह रियल-टाइम पेमेंट प्लेटफॉर्म पर हर महीने कुल लेनदेन का लगभग 45 फीसदी प्रोसेस करती है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में 7,115 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो इससे एक साल पहले की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा है। परिचालन से 1,202 करोड़ रुपये के नकदी प्रवाह के साथ कंपनी का मुक्त नकदी प्रवाह भी सकारात्मक हो गया।

फोनपे ने वित्त वर्ष 2025 में लाभप्रदता में सुधार किया और एबिटा से पूर्व समायोजित आय (ईसॉप्स लागत को छोड़कर) पिछले वर्ष के 652 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,477 करोड़ रुपये हो गई, जो दोगुना से भी अधिक है। कर पश्चात समायोजित लाभ (ईसॉप्स लागत को छोड़कर) तीन गुना से अधिक बढ़कर 197 करोड़ रुपये से 630 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - January 22, 2026 | 9:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement