facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Amagi Media Labs IPO ने निवेशकों को किया निराश, 12% डिस्काउंट पर लिस्ट हुए शेयर

Advertisement

Amagi Media Labs IPO Listing: अमागी मीडिया लैब्स के शेयर बीएसई पर 317 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। यह प्राइस बैंड 361 रुपये के मुकाबले 44 रुपये या 12 प्रतिशत कम है।

Last Updated- January 21, 2026 | 10:35 AM IST
Gaudium IVF IPO

Amagi Media Labs IPO Price: क्लाउड आधारित ब्रॉडकास्ट और कनेक्टेड टीवी तकनीक कंपनी अमागी मीडिया लैब्स के शेयर बुधवार (21 जनवरी) को शेयर बाजार में लिस्ट हो गए। इश्यू की लिस्टिंग निराशाजनक शुरुआत रही। कंपनी ने अपने आईपीओ के जरिए 1,788.62 करोड़ रुपये जुटाए थे।

अमागी मीडिया लैब्स के शेयर बीएसई पर 317 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। यह प्राइस बैंड 361 रुपये के मुकाबले 44 रुपये या 12 प्रतिशत कम है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई पर शेयर 318 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस से 43 रुपये या करीब 11.91 प्रतिशत डिस्काउंट दर्शाता है।

अमागी मीडिया लैब्स की लिस्टिंग ग्रे मार्केट के अनुमान से भी कमजोर रही। लिस्टिंग से पहले कंपनी के नॉन-लिस्टेड शेयर लगभग 361 रुपये के आसपास कारोबार कर रहे थे। यह इश्यू प्राइस से करीब 1 रुपये या लगभग 0.28 प्रतिशत ऊपर बताए जा रहे थे।

कितना सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ ?

अमागी मीडिया लैब्स आईपीओ को लेकर शुरुआत में निवेशकों की रुचि कमजोर रही। लेकिन अंतिम दिन गैर-संस्थागत निवेशकों और योग्य संस्थागत खरीदारों की मांग तेज़ी से बढ़ी, जिससे कुल मिलाकर इश्यू 30.22 गुना सब्सक्राइब हुआ। अमागी मीडिया लैब्स के आईपीओ को 2,72,66,589 शेयरों के मुकाबले 82,40,12,260 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का हिस्सा 37.36 गुना सब्सक्राइब हुआ, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल खरीदारों का हिस्सा 33.77 गुना भरा गया। वहीं रिटेल निवेशकों की श्रेणी में सबसे कम सब्सक्रिप्शन रहा, इसके बावजूद उनका कोटा 9.31 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Amagi Media Labs IPO Details

यह आईपीओ दो हिस्सों में था। इसमें 816 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू था। जबकि मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से 2.7 करोड़ शेयरों की बिक्री (OFS) की गई। इसकी कीमत अपर प्राइस बैंड पर 972.6 करोड़ रुपये है। इस तरह कुल इश्यू साइज 1,788.6 करोड़ रुपये था।

आईपीओ के तहत कुल इश्यू का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर (QIBs), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) और बाकी 10 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया था। ऑफर फॉर सेल के तहत पीआई अपॉर्चुनिटीज फंड I और II, नॉरवेस्ट वेंचर पार्टनर्स X – मॉरीशस, एक्सेल इंडिया VI (मॉरीशस) लिमिटेड, ट्रुडी होल्डिंग्स और कुछ इंडिविजुअल शेयरहोल्डर अपने शेयर बेचें।

Advertisement
First Published - January 21, 2026 | 10:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement