facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत पहुंचे, पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योताCorporate Actions Next Week: डिविडेंड-स्प्लिट-बोनस की होगी बारिश, निवेशकों की चमकेगी किस्मतBonus Stocks: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे शेयरअगले हफ्ते TCS, ITC और बजाज ऑटो समेत 23 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौकाUpcoming Stock Split: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं अपने शेयर, छोटे निवेशकों को होगा फायदाईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप, रिपोर्ट में दावा: वार्ता विफल होने से नाखुश, बेटे की शादी में भी नहीं जाएंगेओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी विभागों में अब सिर्फ EV की होगी खरीद, 1 जून से नया नियम लागूPower Sector में धमाका: भारत में बिछेगी दुनिया की सबसे ताकतवर 1150 KV की बिजली लाइन, चीन छूटेगा पीछेकच्चे तेल की महंगाई से बिगड़ी इंडियन ऑयल की सेहत, कंपनी पर नकदी पर मंडराया संकटApple का नया दांव: भारत को बना रहा एयरपॉड्स का नया हब, चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी घटी

Budget 2026: 1 फरवरी या 2 फरवरी? जानें निर्मला सीतारमण किस दिन पेश करेंगी बजट

Advertisement

साल 2026 का भारत का बजट 1 फरवरी रविवार को पेश होने की संभावना, लेकिन अंतिम निर्णय संसद की बैठक के बाद होगा।

Last Updated- January 05, 2026 | 2:37 PM IST
budget 2026
Finance Minister Nirmala Sitharaman (File Photo)

Budget 2026: हर साल की तरह भारत का आम बजट इस बार भी फरवरी में पेश किया जाएगा। 2017 से यह परंपरा रही है कि वित्त मंत्री 1 फरवरी को ही बजट संसद में पेश करें। लेकिन साल 2026 में 1 फरवरी रविवार पड़ रहा है, जिसके चलते चर्चा है कि बजट उसी दिन पेश होगा या अगले दिन, यानी 2 फरवरी, को।

पीटीआई की हालिया जानकारी के अनुसार, परंपरा के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2026-27 का बजट रविवार को ही पेश कर सकती हैं। हालांकि, संसद में संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ही अंतिम फैसला करेगी।

Budget 2026 के लिए सरकार की तैयारी क्या कहती है?

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार 1 फरवरी की तारीख पर ही बजट पेश करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुतािक बजट तैयारियों के काम भी इसी दिन को ध्यान में रखकर चल रहे हैं। वहीं, कुछ कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि बजट सोमवार 2 फरवरी को पेश किया जा सकता है। बजट सत्र की आधिकारिक तारीखों के ऐलान के बाद ही अंतिम निर्णय होगा।

यह भी पढ़ें: Budget 2026 से ग्रोथ को मिलेगी रफ्तार! रिपोर्ट में दावा: घरेलू मांग पर फोकस से अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

क्या संसद वीकेंड पर बैठी है?

संसद सामान्यतः शनिवार और रविवार को अवकाश रहती है। लेकिन खास परिस्थितियों में संसद वीकेंड पर भी बैठक कर चुकी है। उदाहरण के लिए, साल 2020 में COVID-19 की वजह से और 13 मई 2012 को संसद ने रविवार को बैठक की थी।

बजट के मामले में भी पहले ऐसे मौके रहे हैं जब शनिवार या रविवार को ही बजट पेश हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025 में शनिवार को बजट पेश किया था। वहीं, पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साल 2015 और 2016 में 28 फरवरी (शनिवार) को बजट पेश किया था।

Advertisement
First Published - January 5, 2026 | 2:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement