Gold and Silver Price Today, January 5: इस सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,37,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,42,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 539 रुपये की तेजी के साथ 1,36,300 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,35,761 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,289 रुपये की तेजी के साथ 1,37,050 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,38,200 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,35,300 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले साल 1,40,465 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 7,684 रुपये की तेजी के साथ 2,44,000 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,36,316 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 6,291 रुपये की तेजी के साथ 2,42,607 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,49,900 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,41,223 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने पिछले साल 2,54,174 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रहा है। Comex पर सोना 4,368.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,329.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 81.80 डॉलर की तेजी के साथ 4,411.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,584 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 73.08 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 71.01 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.37 डॉलर की तेजी के साथ 75.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने पिछले साल 82.67 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
| MCX | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 1,36,300 | 1,35,761 | 1,37,050 |
| चांदी | 2,44,000 | 2,36,316 | 2,42,607 |
| Comex | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 4,368.30 | 4,329.60 | 4,411.40 |
| चांदी | 73.08 | 71.01 | 75.39 |
(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)