facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

अगले हफ्ते कुल 9 कंपनियां बांटेगी अपना मुनाफा; पावर, ब्रोकिंग से लेकर मैन्युफैक्चरिंग स्टॉक तक लिस्ट में

Advertisement

Dividend Stocks: अगले हफ्ते बैंकिंग, पावर, ब्रोकिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की 9 कंपनियों ने डिविडेंड देने का ऐलान किया है, जिससे निवेशकों को बिना अतिरिक्त लाभ मिलेगा

Last Updated- January 17, 2026 | 1:47 PM IST
Dividend
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Dividend Stocks Next Week: अगले हफ्ते शेयर बाजार में हलचल सिर्फ शेयरों की कीमतों को लेकर नहीं, बल्कि डिविडेंड की खुशखबरी को लेकर भी रहने वाली है। जिन निवेशकों को नियमित आमदनी पसंद है, उनके लिए यह हफ्ता खास साबित हो सकता है। बैंकिंग से लेकर पावर, ब्रोकिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कई जानी-मानी कंपनियां अपने निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड देने जा रही हैं। एक्स-डेट पास आते ही इन शेयरों पर नजरें टिकना तय है। सवाल सिर्फ इतना है कि कौन-सी कंपनी निवेशकों की जेब में थोड़ी और मिठास घोलने वाली है।

20 और 21 जनवरी को एक्स-डेट वाली कंपनियां

इस लिस्ट की शुरुआत 20 जनवरी 2026 से होती है। इस दिन दो कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (MAHABANK) ने प्रति शेयर 1 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों 20 जनवरी 2026 रखी गई हैं। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी बैंक होने के चलते इस स्टॉक पर लंबे समय के निवेशकों की खास नजर रहती है।

इसी दिन NLC इंडिया लिमिटेड (NLCINDIA) भी एक्स-डिविडेंड होगा। कंपनी ने 3.60 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। इसकी भी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 20 जनवरी 2026 ही है। पावर और माइनिंग सेक्टर में काम करने वाली इस कंपनी को स्थिर कैश फ्लो वाली पीएसयू के तौर पर देखा जाता है।

इसके बाद 21 जनवरी 2026 को दो बड़ी कंपनियों के शेयर एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगे। एंजेल वन लिमिटेड (ANGELONE) ने इस बार 23 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। ब्रोकिंग सेक्टर की यह प्रमुख कंपनी हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ी है।

वहीं ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (ICICIAMC) ने 14.85 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड तय किया है। दोनों कंपनियों की एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 21 जनवरी 2026 है।

Also Read: Reliance Q3FY26 results: आय अनुमान से बेहतर, मुनाफा उम्मीद से कम; जियो ने दिखाई मजबूती

22 और 23 जनवरी की डिविडेंड लिस्ट

22 जनवरी 2026 को डी. बी. कॉर्प लिमिटेड (DBCORP) के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे। मीडिया सेक्टर की इस कंपनी ने 2 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट भी 22 जनवरी 2026 रखी गई है।

सबसे ज्यादा कंपनियां 23 जनवरी 2026 को एक्स-डेट पर जा रही हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CENTRALBK) ने इस बार 0.20 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों 23 जनवरी 2026 हैं।

डीसीएम श्रीराम लिमिटेड (DCMSHRIRAM) भी 23 जनवरी को एक्स-डिविडेंड होगा, हालांकि कंपनी ने डिविडेंड की राशि का आंकड़ा स्पष्ट नहीं किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 24 जनवरी 2026 तय की गई है, जो बाकी कंपनियों से अलग है।

इसी दिन हैवेल्स इंडिया लिमिटेड (HAVELLS) के शेयर भी एक्स-डेट पर रहेंगे। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है और इसकी एक्स-डेट व रिकॉर्ड डेट 23 जनवरी 2026 है। कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल सेक्टर में हैवेल्स को मजबूत ब्रांड माना जाता है।

इसके अलावा सूरज लिमिटेड (SURAJLTD) ने 1.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसकी भी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 23 जनवरी 2026 रखी गई है।

निवेशकों के लिए क्या है मतलब

डिविडेंड में दिलचस्पी रखने वाले निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी अहम है। एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदने वाले निवेशकों का नाम ही रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के रजिस्टर में दर्ज होता है और वही डिविडेंड के हकदार बनते हैं। हालांकि, सिर्फ डिविडेंड के लिए निवेश करने से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, सेक्टर का हाल और अपने निवेश लक्ष्य को समझना जरूरी है।

कुल मिलाकर, अगले हफ्ते 9 कंपनियां निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड का मौका दे रही हैं, जो शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म दोनों तरह के निवेशकों के लिए ध्यान देने लायक है।

Advertisement
First Published - January 17, 2026 | 1:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement