facebookmetapixel
फिनटेक के BC नेटवर्क पर RBI की बढ़ सकती है निगरानी, लाइसेंस व्यवस्था पर चल रही चर्चाRBI ने बैंकों को साल भर मजबूत परिचालन अनुशासन और डेटा गवर्नेंस बनाए रखने की सलाह दीवोडाफोन आइडिया को AGR बकाया पर 54,000 करोड़ रुपये से अधिक की राहत मिलने का अनुमानWindsor बनी 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार, बिक्री 46,735 वाहन तक पहुंचीगुजरात के खोरज में नया संयंत्र लगाएगी मारुति सुजूकी, 10 लाख कारों की होगी सालाना क्षमताक्लीनर टेक्नॉलजी का उभार: भारत में EV-CNG-हाइब्रिड की हिस्सेदारी तीन साल में हुई दोगुनीमारुति सुजूकी ने इंडियन ऑयल संग किया करार, अब पेट्रोल पंपों पर मिलेगी कार सर्विसिंग की सुविधानेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 11 जनवरी तक करीब 9%बढ़ा, रिफंड घटने से बढ़ा कलेक्शनTCS में कर्मचारियों की संख्या में लगातार गिरावट, तीसरी तिमाही में 11 हजार से ज्यादा कर्मचारी हुए कमकोटक महिंद्रा बैंक ने अनूप कुमार शाह को पूर्णकालिक निदेशक बनाया, नियुक्ति 12 जनवरी से प्रभावी

अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी बरकरार

Last Updated- December 12, 2022 | 5:33 AM IST

आपातकालीन आपूर्ति के बावजूद शुक्रवार को को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ अस्पताल चिकित्सीय ऑक्सीजन की गंभीर कमी से जूझ रहे हैं। मैक्स हॉस्पिटल-साकेत ने शुक्रवार सुबह आपात संदेश (एसओएस) भेजते हुए कहा कि उसके पास सिर्फ एक घंटे की ऑक्सीजन आपूर्ति बची है और 700 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। अस्पताल ने दो घंटे बाद एक ट्वीट में पुष्टि की कि उसे आपातकालीन आपूर्ति प्राप्त हुई है जो दो और घंटों के लिए काफी होगी। मैक्स अस्पताल ने सुबह सात बजकर 43 मिनट पर ट्वीट किया, एसओएस- मैक्स स्मार्ट हॉस्पिटल और मैक्स हॉस्पिटल साकेत में एक घंटे से भी कम की ऑक्सीजन आपूर्ति बची है। देर रात एक बजे से आईनॉक्स द्वारा वादा की गई ताजा आपूर्ति का इंतजार है। अस्पताल ने ट्वीट में डॉ. हर्षवर्धन, मनीष सिसोदिया, पीएमओ इंडिया, अरविंद केजरीवाल, पीयूष गोयल, सत्येंद्र जैन को टैग करते हुए लिखा कि 700 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं और तत्काल सहायता की जरूरत है।
दक्षिण दिल्ली के डीसीपी के मुताबिक, ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर एक वाहन सुबह करीब नौ बजे मैक्स स्मार्ट पहुंच गया जबकि एक अन्य वाहन रास्ते में है। पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ‘ऑक्सीजन लेकर वाहन मैक्स स्मार्ट पहुंच चुका है। एक अन्य वाहन मैक्स ईस्ट वेस्ट के लिये रास्ते में है। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।’ करीब साढ़े नौ बजे मैक्स हेल्थकेयर ने कहा कि उसे और आपूर्ति का इंतजार है। उसने कहा, ‘अपडेट: हमें मैक्स साकेत और मैक्स स्मार्ट में आपातकालीन आपूर्ति मिल गई है जो करीब दो और घंटे चलेगी। हमें अब भी और आपूर्ति का इंतजार है।’    

15 मई तक चरम पर होंगे कोविड मरीज
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के वैज्ञानिकों ने अपने गणितीय मॉडल के आधार पर अनुमान लगाया है कि भारत में महामारी की दूसरी लहर 11 से 15 मई के बीच चरम पर होगी और उस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्या 33 से 35 लाख तक पहुंच सकती है और इसके बाद मई के अंत तक मामलों में तेजी से कमी आएगी। आईआईटी कानपुर और हैदराबाद के वैज्ञानिकों ने एप्लाइड दस ससेक्टिबल, अनडिटेक्ड, टेस्टड (पॉजिटिव) ऐंड रिमूव एप्रोच (सूत्र) मॉडल के आधार पर अनुमान लगाया कि मामलों में कमी आने से पहले मध्य मई तक उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 10 लाख वृद्धि हो सकती है।     भाषा

First Published - April 23, 2021 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट