facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

रूस ने नई परमाणु पनडुब्बी से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया

Advertisement

'इंपीरेटर अलेक्जेंडर-3', नई बोरेई श्रेणी की परमाणु पनडुब्बियों में से एक है, जिसपर एक बार में 16 बुलवा मिसाइलें तैनात की जा सकती हैं।

Last Updated- November 05, 2023 | 6:41 PM IST
Russia's new nuclear submarine test launches Bulava missile in White Sea

रूसी सेना ने रविवार को कहा कि उसने परमाणु हमले करने में सक्षम एक नयी परमाणु पनडुब्बी से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यूक्रेन में युद्ध को लेकर रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच यह रिपोर्ट आई है।

उन तनावों को बढ़ाते हुए, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीते सप्ताह वैश्विक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध के रूस के अनुसमर्थन को रद्द करने वाले एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए थे। साथ ही, मॉस्को ने कहा था कि अमेरिका के साथ समता स्थापित करने की आवश्यकता है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रणनीतिक मिसाइल पनडुब्बी ‘इंपीरेटर अलेक्जेंडर-3’ ने रूस के उत्तरी व्हाइट सी में पानी के भीतर से बुलवा मिसाइल को दागा गया, जिसने कामचटका के सुदूर-पूर्वी क्षेत्र में एक लक्ष्य पर हमला किया।

बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह परीक्षण कब हुआ। ‘इंपीरेटर अलेक्जेंडर-3’, नई बोरेई श्रेणी की परमाणु पनडुब्बियों में से एक है, जिसपर एक बार में 16 बुलवा मिसाइलें तैनात की जा सकती हैं। यह आने वाले दशकों में देश की परमाणु ताकतों के मुख्य नौसैन्य घटक के रूप में काम कर सकती है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पनडुब्बी का बैलिस्टिक मिसाइल दागना अंतिम परीक्षण है जिसके बाद इसे नौसेना के बेड़े में शामिल करने पर निर्णय लिया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूसी नौसेना के पास वर्तमान में तीन बोरेई श्रेणी की पनडुब्बियां सेवारत हैं। इसके अलावा, एक पनडुब्बी का परीक्षण पूरा हो गया है और तीन अन्य निर्माणाधीन है।

Advertisement
First Published - November 5, 2023 | 6:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement